Women's Asia Cup 2022: मुझे अपनी खिलाड़ियों पर गर्व है- स्मृति मंधाना

एक गेंदबाजी इकाई के रूप में भी हम शानदार थे. हमने खूब डॉट गेंदें की और उन्हें गलती करने पर मजबूर किया. तेज गेंदबाजों के लिए विकेट लेना यहां आसान नहीं था, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों ने भी अच्छा किया

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश को महिला एशिया कप में शनिवार को 59 रन से हराने के बाद कहा कि उन्हें अपनी खिलाड़ियों पर गर्व है.

स्मृति ने मैच के बाद कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ पिछला मैच हमारे लिए निराशाजनक था. लेकिन हमने उस हार से उबरते हुए वापसी की। मुझे लड़कियों पर गर्व है. आज हमने एक टीम की तरह प्रदर्शन किया." यह भी पढ़ें: महिला एशिया कप में श्रीलंका ने मलेशिया को 72 रन से हराया

कप्तान ने प्लेयर ऑफ द मैच बनी शेफाली वर्मा की तारीफ करते हुए कहा, "शेफाली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और जेमिमाह ने पारी का शानदार अंत किया. दीप्ति ने आखिरी पांच गेंदों पर बेहतरीन अप्रोच दिखाया. एक गेंदबाजी इकाई के रूप में भी हम शानदार थे. हमने खूब डॉट गेंदें की और उन्हें गलती करने पर मजबूर किया. तेज गेंदबाजों के लिए विकेट लेना यहां आसान नहीं था, लेकिन हमारे तेज गेंदबाजों ने भी अच्छा किया."

प्लेयर ऑफ द मैच शेफाली वर्मा ने कहा, "जो टीम चाहती है, मैं वह हर कुछ करने के लिए तैयार हूं. मैं खुश हूं कि आज बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अच्छा कर सकीं. मैं अच्छे क्षेत्र में गेंदबाजी करना चाहती थी. यहां बल्लेबाजी कठिन था और गेंद नीची रह रही थी। यह अर्धशतक बहुत मेहनत से और बहुत दिनों बाद आया है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं."

शेफाली ने मैच में 55 रन बनाने के अलावा दो विकेट भी लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट