Women's Asia Cup 2022: महिला एशिया कप में श्रीलंका ने मलेशिया को 72 रन से हराया
श्रीलका की तरफ से नीलाक्षी डिसिल्वा ने 21 और ओशादी रनासिंघे ने नाबाद 23 रन बनाये जिससे टीम 105 के स्कोर तक पहुंच सकी. श्रीलंका की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और वह छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका की भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं.
मल्शा शेहानी (दो रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका ने मलेशिया को महिला एशिया कप में शनिवार को एकतरफा अंदाज में 72 रन से हरा दिया.
श्रीलंका ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 105/7 रन बनाये लेकिन उसकी गेंदबाजों खास तौर पर मध्यम तेज गेंदबाज मल्शा शेहानी ने 1.5 ओवर में दो रन पर चार विकेट लेकर मलेशिया को 9.5 ओवर में मात्र 33 रन पर निपटा दिया। मलेशिया की तरफ से ओपनर एलसा हंटर ने सर्वाधिक 18 रन बनाये. यह भी पढ़ें: महिला एशिया कप में भारतीय महिला ने बांग्लादेश को 59 रनों से हरा कर की वापसी
श्रीलका की तरफ से नीलाक्षी डिसिल्वा ने 21 और ओशादी रनासिंघे ने नाबाद 23 रन बनाये जिससे टीम 105 के स्कोर तक पहुंच सकी.
श्रीलंका की चार मैचों में यह तीसरी जीत है और वह छह अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है. श्रीलंका की भी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2022 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

