Women’s Asia Cup 2022, BAN-W THAI-W: बांग्लादेश ने थाईलैंड को नौ विकेट से पीटा

लेग स्पिनर रूमाना अहमद (नौ रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी और शमीमा सुल्ताना के 30 गेंदों पर 49 रन की बदौलत बांग्लादेश ने थाईलैंड को महिला एशिया कप के मैच में शनिवार को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से पीट दिया.

Bangladesh

सिल्हट (बांग्लादेश), 1 अक्टूबर : लेग स्पिनर रूमाना अहमद (नौ रन पर तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी और शमीमा सुल्ताना के 30 गेंदों पर 49 रन की बदौलत बांग्लादेश ने थाईलैंड को महिला एशिया कप के मैच में शनिवार को एकतरफा अंदाज में नौ विकेट से पीट दिया.

गत चैंपियन टीम ने थाईलैंड को 19.4 ओवर में मात्र 82 रन पर ढेर कर दिया और फिर 11.4 ओवर में एक विकेट पर 88 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. मैच में 30 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 49 रन बनाने वाली शमीमा सुल्ताना को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. फरगाना हक ने नाबाद 26 और कप्तान निगर सुल्ताना ने नाबाद 10 रन बनाये. यह भी पढ़ें : Women’s Asia Cup 2022, IND-W vs SL-W: महिला एशिया कप 2022 में जेमिमा रोड्रिग्स के 76 रनों की बदौलत भारतीय महिला ने श्रीलंका को दिया 151 रनों का लक्ष्य

इससे पहले थाईलैंड की पारी में फन्नीता माया ने सर्वाधिक 26 रन बनाये जबकि बांग्लादेश की तरफ से रूमाना अहमद के तीन विकेट के अलावा नाहिदा अख्तर, संजीदा अख़्तर मेघला और शोहेली अ़ख्तर ने दो-दो विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Live Score Update: चटगांव में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Pitch And Weather Report: चटगांव में बल्लेबाजों की होगी बल्ले-बल्ले या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच और मौसम का हाल

BAN vs NZ, 3rd ODI 2026 Match Live Streaming: आज बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand vs Bangladesh, 1st ODI Match 2026 Scorecard: पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के सामने रखा 248 रनों का लक्ष्य, हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड