IND vs NZ 2nd ODI Likely Playing XI: क्या कप्तान शिखर धवन छठे गेंदबाज को देंगे मौका, पन्त या संजू सैमसंग में से किसे बैठाएंगे बाहर, देखें संभावित प्लेइंग XI

भारत की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव

शिखर धवन और केन विलियमसन ( Photo Credit: Twitter/@CricCrazyJohns)

27 नवम्बर (रविवार) को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच सीरीज के दूसरे वनडे मैच  हैमिल्टन के  सेडन पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 07:00 बजे से खेला जायेगा. ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया को 306 रन बनाने के बावजूद न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. न्यूजीलैंड के टॉम लैथम और कप्तान केन विलियमसन ने शानदार पारी खेलकर भारत को करारी शिकस्त दी थी. जिसमे लेथम ने शतक और विलियमसन ने अर्धशतक जमाया. अब टीम इंडिया को सीरीज बराबर करने के लिए दूसरा मैच जीतना होगा. ईडन पार्क में खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज बचाने उतरेगी भारतीय टीम, जानिए मैच से सम्बंधित सभी जानकारियां

शुभमन गिल और शिखर धवन की भारत की सलामी जोड़ी ने निश्चित रूप से धीमी शुरुआत की लेकिन फिर तेजी से रन बनाए और मध्यक्रम के लिए एक अच्छा मंच तैयार किया. गिल और धवन दोनों ने अर्धशतक जमाए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 80 रन बनाए.

प्लेइंग-11 में क्या बदलाव हो सकता है?

पिछले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी में छठे गेंदबाज की काफ़ी कमी साफ नजर आयी. जिसके कारण  दूसरे वनडे में शिखर धवन इस कमी की भरपाई करना चाहेंगे. ऐसे में प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. टीम इंडिया पहले वनडे में दो विकेटकीपर पंत और सैमसन में से किसी एक के जगह पर एक और आलराउंडर को उतार सकते है. ऐसे में टीम प्रबंधन उनमें से किसी एक को छठे गेंदबाजी विकल्प के लिए बाहर कर सकता है. ऋषभ पन्त के जगह पर आलराउंडर दीपक हूडा को भी मौका मिल सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत/दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव

न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग 11: फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\