कौन होगा वनडे और टी20 में पाकिस्तान का अगला कप्तान?, ये दावेदार लिस्ट में शामिल

पाकिस्तान क्रिकेट के तारे इन दिनों गर्दिश में है. चाहे बात मैदान पर प्रदर्शन की हो, बोर्ड अध्यक्ष या चयनकर्ता की कुर्सी हर जगह फेरबदल का दौर जारी है.

Pakistan Cricket Team (Photo: @TheRealPCB)

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर : पाकिस्तान क्रिकेट के तारे इन दिनों गर्दिश में है. चाहे बात मैदान पर प्रदर्शन की हो, बोर्ड अध्यक्ष या चयनकर्ता की कुर्सी हर जगह फेरबदल का दौर जारी है. खास तौर पर कप्तानी को लेकर इतने बदलाव हो चुके हैं कि कई बार यह बता पाना मुश्किल हो जाता है कि टीम का कप्तान है कौन?

कब कौन कप्तान बन जाए, किसे हटा दिया जाए और कौन वर्कलोड का हवाला देकर पीछे हट जाए बता पाना मुश्किल है. बाबर आजम के दूसरी बार पाकिस्तान की वनडे और टी20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद, अब पाकिस्तानी टीम का यह ड्रामा सुर्खियों में है. इसके बाद से अब यह सवाल उठ रहे हैं कि टी20 और वनडे की कप्तानी कौन संभालेगा? यह भी पढ़ें : ENG W vs BAN W, 2024 ICC Women’s T20 World Cup Live Streaming: महिला टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से टक्काराएगी बांग्लादेश, यहां जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

पाकिस्तान टीम के पास ऑप्शन तो बहुत है लेकिन इस बार मैनेजमेंट किस पर भरोसा करेगा, यह देखना बड़ा दिलचस्प होने वाला है. पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन बीते कुछ महीनों से 'फुस्स पटाखे' की तरह है. उनकी टीम का यह बवाल वनडे विश्व कप 2023 से शुरू हुआ और टी20 विश्व कप 2024 तक जारी रहा. इतना ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में भी इनका हाल कुछ ज्यादा बढ़िया नहीं है. इस टीम को बांग्लादेश ने उनके होम ग्राउंड में चारों खाने चित किया.

शान मसूद की कप्तानी में टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान का हाल बेहद खराब है. हालांकि, गनीमत यह है कि इस कप्तान का बल्ला चल रहा है इसलिए उन पर अभी सवाल नहीं उठ रहे. जबकि यहां भी टीम के मुख्य बल्लेबाज होने के कारण बाबर आजम निशाना बने क्योंकि उनका बल्ला लंबे समय से खामोश है.

पहले चुने गए कुछ ऑप्शन और टीम में मौजूद पूर्व कप्तान को हटा दिया जाए तो शादाब खान, फखर जमान, मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ उन नामों में शामिल है, जो इन दिनों चयनकर्ताओं की नजर में है. हालांकि, अब यह देखना होगा कि पाकिस्तान की टीम मौजूदा हालात पर फोकस करेगी या लॉन्ग टर्म कप्तान को लेकर विचार करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी