Aus vs Ind, WTC Final 2021-23: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कब और कहां खेला जाएगा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला, जानें

भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है. भारत 7-11 जून 2023 को लंदन के ऐतिहासिक ओवल में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बनने की खिताबी लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा.

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की ट्रॉफी ( Photo Credit: Twitter)

भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है. भारत 7-11 जून 2023 को लंदन के ऐतिहासिक ओवल में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बनने की खिताबी लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा. उद्घाटन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल साउथेम्प्टन में आयोजित किया गया था. भारत और न्यूजीलैंड ने उस समय फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन केन विलियमसन की टीम ने उस मुक़ाबले में जीत दर्ज की थी और भारत को ख़ाली हाथ लौटना पड़ा था. इस बार केन विलियमसन के शतक की बदौलत भारत फाइनल में पहुंचा है. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड ने पहले टेस्ट की आखिरी गेंद पर श्रीलंका को दो विकेट से हराया

न्यूजीलैंड ने सोमवार को क्राइस्टचर्च में श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट जीता.विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का फाइनल कीवी टीम के टेस्ट जीतने के साथ पक्का हो गया. भारत ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मुख्य कारण बना है क्योंकि न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में पहले टेस्ट में श्रीलंका पर नेल-बाइटिंग जीत दर्ज की. अगर न्यूजीलैंड हार जाता, तो इससे भारत को डब्ल्यूटीसी क्वालीफाई के लिए और इंतजार करना पड़ता. न्यूजीलैंड के टेस्ट जीतने के साथ, भारत ने डब्ल्यूटीसी 2023 के फाइनल में जगह बनाई और अब फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा. इस बीच, भारतीय प्रशंसकों ने श्रीलंका पर न्यूजीलैंड की जीत पर खुशी मनाई.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच अहमदाबाद में खेला गया चौथा टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ. टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 480 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम की पारी 511 रन पर समाप्त हुई थी. इस बीच, मैच खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 175 रन बना ली थी. यह सीरीज का आखिरी मैच था और इसके ड्रॉ पर खत्म होने के बाद भारत ने एक बार फिर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज पर सीरीज 2-1 से कब्जा कर लिया. टीम इंडिया ने दिल्ली और नागपुर में सीरीज जीती और इंदौर में उसे हार का सामना करना पड़ा था. इसके साथ ही WTC में स्तिथि अपनी मजबूत कर ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कौन जीतेगा टॉस? मुकाबले से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी