Paris Olympics 2024: ताहिती में सर्फिंग सेमीफाइनल के दौरान व्हेल ने दिया सरप्राइज, खिलाड़ियों में मची अफरातफरी, लेकिन दर्शक हुए मंत्रमुग्ध, देखें वीडियो

Paris Olympics 2024: ताहिती में पेरिस ओलंपिक सर्फिंग प्रतियोगिता में एक आश्चर्यजनक मोड़ तब आया जब प्रतियोगिता के अंतिम दिन एक व्हेल ने अचानक अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. 5 अगस्त को ब्राजीलियाई सर्फर तातियाना वेस्टन-वेब और कोस्टा रिकन प्रतियोगी ब्रिसा हेनेसी के बीच सेमीफाइनल मैच के दौरान इस अप्रत्याशित मेहमान को कैमरे में कैद किया गया. व्हेल की मौजूदगी ने प्रतियोगिता में एक असाधारण और यादगार पल जोड़ा, जिसने एथलीटों और दर्शकों दोनों को ही मंत्रमुग्ध कर दिया.

वीडियो देखें: