AUS vs WI: वेस्टइंडीज के नाम टेस्ट इतिहास का दूसरा न्यूनतम स्कोर, ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज

वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 176 रन से गंवा बैठी. जमैका में मेजबान टीम को जीत के लिए महज 204 रन का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 27 रन पर ऑलआउट हो गई. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. यह टेस्ट इतिहास का दूसरा न्यूनतम स्कोर है.

Photo Credits: @Cricket Today-X

नई दिल्ली, 15 जुलाई : वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 176 रन से गंवा बैठी. जमैका में मेजबान टीम को जीत के लिए महज 204 रन का टारगेट मिला था, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज सिर्फ 27 रन पर ऑलआउट हो गई. इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया. यह टेस्ट इतिहास का दूसरा न्यूनतम स्कोर है. इससे पहले, मार्च 1955 में न्यूजीलैंड की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 26 रन पर ढेर हो चुकी है. बात अगर वेस्टइंडीज की करें, तो इससे पहले यह टीम मार्च 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 47 रन पर सिमट चुकी है.

वेस्टइंडीज की इस पारी में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने हैट्रिक चटकाई. उन्होंने 14वें ओवर की शुरुआती तीन गेंदों पर जस्टिन ग्रीव्‍स, शमर जोसेफ और जोमेल वारिकन को अपना शिकार बनाया. इसी के साथ स्कॉट बोलैंड टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले 10वें ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गए. वह पिंक बॉल टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज हैं. मुकाबले की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 225 रन पर सिमट गई. इसके जवाब में वेस्टइंडीज अपनी पहली पारी में महज 143 रन ही बना सकी. यह भी पढ़ें : Tesla Opens First Showroom in Mumbai Today: भारत के लिए खुशखबरी! टेस्ला आज मुंबई में खोलेगा अपना पहला शोरूम

ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में महज 121 रन ही जुटा सकी. वेस्टइंडीज की ओर से इस पारी में शमर जोसेफ ने चार विकेट अपने नाम किए, जबकि अल्जारी जोसेफ को पांच विकेट हाथ लगे. सिर्फ 204 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 27 रन ही बना सकी. इस पारी में जस्टिन ग्रीव्स दहाई का आंकड़ा छूने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे. ऑस्ट्रेलिया की और से इस पारी में मिचेल स्टार्क ने 7.3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें महज 9 रन देकर सर्वाधिक छह विकेट चटकाए. वहीं, स्कॉट बोलैंड ने दो ओवरों में महज दो रन देकर तीन शिकार किए. शेष एक विकेट जोश हेजलवुड के हाथ लगा.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India New Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को छोड़ा पीछे, इस मामले में नंबर-1 की कुर्सी पर किया कब्जा

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट