West Indies Announce Squad For WI vs PAK Test Series: पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, जोशुआ बिशप को पहली बार मिला मौका, रोस्टन चेज संभालेंगे कप्तानी
वेस्टइंडीज ने हाल ही में श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. दूसरी ओर पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी और अब वह वापसी की कोशिश करेगा.
West Indies Announce Squad For WI vs PAK Test Series: क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने पाकिस्तान के खिलाफ 25 जुलाई से शुरू होने वाली दो मैचों की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में बारबाडोस के बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. वहीं दो साल बाद बल्लेबाज किर्क मैकेंजी की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. हालांकि तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ निजी कारणों के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. Ashes Test In India? भारत में खेली जा सकती है ऐतिहासिक एशेज टेस्ट, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर मैच कराने के दिए संकेत
जोशुआ बिशप को मिला पहला टेस्ट कॉल-अप
26 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने पिछले तीन वेस्टइंडीज चैंपियनशिप सीजन में बारबाडोस प्राइड और वेस्टइंडीज अकादमी की ओर से कुल 91 विकेट लिए. इस दौरान वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 25 मैचों में 116 विकेट दर्ज हैं. इसी प्रदर्शन का इनाम उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में चयन के रूप में मिला है.
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान के लिए विंडीज़ की टेस्ट टीम:
किर्क मैकेंजी की दो साल बाद वापसी
25 वर्षीय शीर्ष क्रम के बल्लेबाज किर्क मैकेंजी की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज चैंपियनशिप में छह पारियों में 323 रन 64.60 की औसत से बनाए थे. मैकेंजी को चोटिल सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल की जगह टीम में शामिल किया गया है. कैंपबेल न्यूजीलैंड के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे.
अल्जारी जोसेफ नहीं होंगे उपलब्ध
वेस्टइंडीज को इस सीरीज में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की कमी खलेगी. वह निजी कारणों के चलते चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं. वहीं श्रीलंका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज के बाद तेज गेंदबाज एंडरसन फिलिप को टीम से बाहर कर दिया गया है. ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में पहली बार पुरुषों का टेस्ट मैच खेला जाएगा. यह कैरेबियाई क्षेत्र का 13वां मैदान होगा, जहां टेस्ट क्रिकेट आयोजित किया जाएगा.
पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 25 से 29 जुलाई 2026 | ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तारूबा, त्रिनिदाद |
| दूसरा टेस्ट | 2 से 6 अगस्त 2026 | क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद |
दोनों टीमों का हालिया प्रदर्शन
वेस्टइंडीज ने हाल ही में श्रीलंका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से हराया था, जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है. दूसरी ओर पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी और अब वह वापसी की कोशिश करेगा.
अगर दोनों टीमों के टेस्ट इतिहास पर नजर डालें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान पिछले 26 वर्षों से वेस्टइंडीज के खिलाफ कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं हारा है. ऐसे में यह सीरीज दोनों टीमों के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में सुधार करने का सुनहरा मौका होगी.
पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उपकप्तान), जोशुआ बिशप, टैगेनरीन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवेम हॉज, शाई होप, आमिर जंगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच और जेडन सील्स.