Under-19 Women's Asia Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को हराकर जीता पहला महिला अंडर-19 एशिया कप

भारत की युवा महिला टीम ने एशिया कप जीतकर रचा इतिहास रच दिया है. जी. तृषा के शानदार 52 रन बनाए और स्पिन गेंदबाजों ने सात विकेट चटकाकर भारत को बांग्लादेश पर 41 रनों की जीत दिलाई.

India Team (Photo: @ACCMedia1)

कुआलालंपुर, 22 दिसंबर : भारत की युवा महिला टीम ने एशिया कप जीतकर रचा इतिहास रच दिया है. जी. तृषा के शानदार 52 रन बनाए और स्पिन गेंदबाजों ने सात विकेट चटकाकर भारत को बांग्लादेश पर 41 रनों की जीत दिलाई. इसी के साथ भारत ने पहले अंडर-19 महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया. यह मुकाबला रविवार को बायुमास क्रिकेट ओवल में हुआ.

तृषा 2023 में दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं. उन्होंने इस बार 47 गेंदों में पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए और मुश्किल पिच पर भारत ने 117/7 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में, बांग्लादेश की टीम 18.3 ओवरों में 76 रनों पर सिमट गई. भारतीय स्पिनर आयुषी शुक्ला ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए और वह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुईं. पारुणिका सिसोदिया और सोनम यादव ने भी अहम विकेट लिए और पावरप्ले के बाद बांग्लादेश की रन गति रोक दी. यह भी पढ़ें : IND Likely XI For 4th Test 2024 vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में रोहित शर्मा के बिना उतर सकती हैं टीम इंडिया, यहां देखें भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शुरुआत में कुछ विकेट गंवा दिए. इसके बाद तृषा ने कप्तान निकी प्रसाद (12) के साथ 41 रनों की साझेदारी कर पारी संभाली. इनके आउट होने के बाद मिथिला विनोद ने 17 रन की तेज पारी खेली और टीम को 110 रन के पार पहुंचाया. बांग्लादेश की फरजाना इस्मिन ने 4 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाज़ों को कड़ी टक्कर दी.

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत खराब रही. जोशिता वीजे और सोनम यादव ने पावरप्ले में दो विकेट झटके. फहमीदा छोया (18) और जुआइरिया फिरदौस (22) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन भारतीय स्पिनर्स की सटीक गेंदबाजी के आगे वे टिक नहीं पाईं.

बांग्लादेश का स्कोर 64/5 से गिरकर 76 ऑल आउट हो गया. तृषा को "प्लेयर ऑफ द फाइनल" और "प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट" का खिताब दिया गया. भारत की यह जीत खास है, क्योंकि टीम अगले महीने मलेशिया में होने वाले अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे संस्करण में अपनी खिताब की रक्षा के लिए तैयार है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\