Triangular T20 Series: डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स के शानदार अर्धशतक के बदौलत न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को 48 रन से हराया

डेवोन कॉन्वे (64) और ग्लेन फिलिप्स (60) के शानदार अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को बुधवार को 48 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज में अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

Glen Phillips

क्राइस्टचर्च, 12 अक्टूबर : डेवोन कॉन्वे (64) और ग्लेन फिलिप्स (60) के शानदार अर्धशतकों से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को बुधवार को 48 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद बांग्लादेश को 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन पर रोक लिया. फिलिप्स को 24 गेंदों पर दो चौकों और पांच छक्कों से सजी 60 रन की विस्फोटक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला.

न्यूजीलैंड चार मैचों में तीसरी जीत और छह अंकों के साथ तालिका में शीर्ष स्थान पर मजबूती से विराजमान है. दूसरी तरफ बांग्लादेश को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान शाकिब अल हसन ने 44 गेंदों में आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाये लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों से कोई सहयोग नहीं मिला. शाकिब सातवें बल्लेबाज के रूप में 153 के स्कोर पर 19वें ओवर में आउट हुए. यह भी पढ़ें : Australia vs England 2nd T20I 2022 Live Streaming Online: AUS बनाम ENG दुसरे T20 क्रिकेट मैच का फ्री लाइव प्रसारण टीवी पर कब और कहाँ देखें- जानें

इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी में कॉन्वे ने 40 गेंदों पर 64 रन में पांच चौके और तीन छक्के लगाए. लेकिन कीवी टीम को पारी को फिलिप्स के पांच छक्कों ने गति दी जिससे टीम 208 के स्कोर तक पहुंच सकी जो बांग्लादेश के लिए बड़ा स्कोर साबित हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड