खेल

Tokyo Olympics 2020: पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल, चीन की He Bing Jiao को हराकर जीता कांस्य पदक

ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह सिंधु का मात्र दूसरा ओलंपिक था. रियो में सिंधु ने डेब्यू किया था. यही नहीं, पहलवान सुशील कुमार के बाद लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली सिधु दूसरी भारतीय हैं. सुशील ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था.

Tokyo Olympics 2020: पीवी सिंधु ने भारत को दिलाया दूसरा मेडल, चीन की He Bing Jiao को हराकर जीता कांस्य पदक
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (Photo Credits-PTI)

टोक्यो: भारत की महिला बैडमिंटन (Badminton) स्टार पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने रविवार को चीन (China) की हे बिंग जियाओ  (He Bing Jiao) को हराकर टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में महिला एकल का कांस्य पदक (Bronze medal) जीत लिया है. रियो ओलंपिक (Rio Olympics) में रजत पदक (Silver medal) जीतने वाली छठी सीड सिंधु ने मुशासहीनो फॉरेस्ट प्लाजा कोर्ट नम्बर-1 पर आठवीं सीड बिंग को 52 मिनट में 21-13, 21-15 से हराया और लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी और दूसरी एथलीट बन गईं. Tokyo Olympics 2020 Schedule: रविवार को भारतीय खिलाड़ी कब, कहां और कितने बजे पेश करेंगे चुनौती, यहां देखें पूरा शेड्यूल

ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह सिंधु का मात्र दूसरा ओलंपिक था. रियो में सिंधु ने डेब्यू किया था. यही नहीं, पहलवान सुशील कुमार के बाद लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली सिधु दूसरी भारतीय हैं. सुशील ने 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था.

रियो ओलंपिक में सिंधु फाइनल में स्पेन की केरोलिना मारिन के हाथों हार गई थीं. यहां टोक्यो में सिंधु को सेमीफाइनल में ताइवान की ताए जू यिंग के हाथों हार मिली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2021 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).