RR vs PBKS IPL 2021: जबरदस्त बल्लेबाजी के बाद सैमसन ने व्यक्त की अपनी भावना

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा है कि उनकी पारी का दूसरा हॉफ उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. पंजाब किंग्स (Punjab kings) ने राजस्थान को आईपीएल के मुकाबले में जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया था.

संजू सैमसन (Photo Credits: IANS)

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा है कि उनकी पारी का दूसरा हॉफ उनका आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. पंजाब किंग्स (Punjab kings) ने राजस्थान को आईपीएल के मुकाबले में जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य दिया था. राजस्थान की तरफ से सैमसन ने 63 गेंदों पर 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 119 रन की पारी खेली लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी और राजस्थान को करीबी मुकाबले में चार रन से हार का सामना करना पड़ा. यह भी पढ़ें: IPL 2021: Rohit Sharma ने बयां किया दर्द, कहा- हैमस्ट्रिंग चोट के बाद शरीर के निचले हिस्से की....

सैमसन ने कहा, "मेरी पारी का दूसरा भाग आईपीएल में मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. मैंने थोड़ा समय लिया. पहले भाग में मैं सिंग्लस ले रहा था, लेकिन दूसरे हॉफ में मैंने अपने शॉट खेले." उन्होंने कहा, "जब मैं अपने जोन में होता हूं और गेंद को अच्छे से देखता हूं तो छक्का अपने आप लग जाता है और इसी में मैं कई बार अपना विकेट गंवा बैठता हूं." यह भी पढ़ें: IPL 2021 RR vs PBKS: अगर संजू सैमसन ये गलती नहीं करते तो शायद राजस्थान मैच जीत जाता

सैमसन ने कहा, "मेरे पास अपनी भावना व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है. टीम को जीत दिलाना पसंद करता हूं. मुझे नहीं लगता कि मैं इससे अच्छा कर सकता था."

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड