एशियाई खेल 2018: महिला टेनिस सिंगल में अंकिता रैना ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंकिता ने हांगकांग की यूडीस वोंग चोंग को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात दी थी. यह गेम एक घंटे और 21 मिनट तक चला था.

टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना (Photo: Getty)

जकार्ता में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में टेनिस के वूमेन सिंगल्स में भारत की अंकिता रैना ने ब्रॉन्ज मैडल जीती. सेमीफाइनल में भारत अंकिता रैना चीन की शुआई जैंग से हार गई. इस हार के साथ रैना का वूमेन सिंगल्स का सफ़र खत्म हुआ और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. अंकिता रैना को चीन की शुहाई झेंग ने उन्हें 6-4, 7-6 (8-6) से हराया. अंकिता रैना ने दूसरे सेट में टाइब्रेकर के बाद तीन मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन वे मैच नहीं बचा सकीं.

बता दें कि अंकिता ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हांगकांग की यूडीस वोंग चोंग को मात दी थी. पिछली बार 2014-इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में महिला एकल के अंतिम-16 दौर के बाद बाहर होने वाली अंकिता ने इस बार सेमीफाइनल में कदम रखा था.

क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अंकिता ने हांगकांग की यूडीस वोंग चोंग को सीधे सेटों में 6-4, 6-1 से मात दी थी. यह गेम एक घंटे और 21 मिनट तक चला था. पहले सेट की शुरुआत में अंकिता को हांगकांग की खिलाड़ी के खिलाफ 1-4 से पिछड़ते देखा जा रहा था लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए इसे 6-4 से अपने नाम किया.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Stats And Preview: प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड