Hockey Asia Cup 2025: टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद, हॉकी एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करेगा भारत

बिहार का राजगीर हीरो एशिया कप 2025 के आयोजन को तैयार है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को ट्रॉफी का अनारण कर चुके हैं. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह काफी उत्सुक हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी.

भारतीय हॉकी टीम(Photo credits: X/@TheHockeyIndia)

Hockey Asia Cup 2025: बिहार का राजगीर हीरो एशिया कप 2025 के आयोजन को तैयार है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार को ट्रॉफी का अनारण कर चुके हैं. यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह काफी उत्सुक हैं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करेगी. हरमनप्रीत सिंह ने पत्रकारों से कहा, "हमारी तैयारी शानदार रही है. पिछले डेढ़ महीने से हम कैंप में भी थे. हमारा टूर भी था. उम्मीद है कि पहले मैच में उतकर अच्छा परफॉर्म करेंगे. हॉकी में दोनों 'डी' महत्वपूर्ण हैं. आपको जो भी चांस मिल रहे हैं, उस पर अच्छा खेलना होगा." काफा नेशंस कप के लिए भारतीय फुटबॉल टीम ने की स्क्वाड का ऐलान, गुरप्रीत सिंह संधू की वापसी, सुनील छेत्री बाहर, कोच खालिद जमील के लिए नई चुनौती

कप्तान ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलियाई टूर पर हमने अच्छा प्रदर्शन किया. 24 खिलाड़ियों की टीम थी, सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया."

12वां हॉकी एशिया कप पाकिस्तान के बिना खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान ने कहा, "अगर एशिया कप में पाकिस्तान की टीम खेलती, तो फैंस का मनोरंजन होता. भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान फैंस की भावनाएं जुड़ी रहती हैं. किसी वजह से पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में नहीं खेल रही, लेकिन भविष्य में कभी न कभी तो हम उनके खिलाफ खेलेंगे ही."

बिहार पहली बार पुरुष हॉकी एशिया कप की मेजबानी करने जा रहा है. हरमनप्रीत सिंह को उम्मीद है कि उनकी टीम को यहां फैंस से काफी प्यार मिलेगा. उन्होंने कहा, "महिलाएं भी बिहार में हॉकी मुकाबले खेलकर गई हैं। उनके खेल को काफी सराहा गया. भारी संख्या में लोग उनका मुकाबला देखने आए। उम्मीद करता हूं कि पुरुष एशिया कप में भी ऐसा ही प्यार देखने को मिलेगा."

एशिया कप में भारतीय टीम, चीन के खिलाफ 29 अगस्त से अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद 31 अगस्त को जापान के खिलाफ मुकाबला होगा. एक सितंबर को भारतीय टीम कजाकिस्तान से भिड़ेगी. भारत को जापान, कजाकिस्तान और चीन के साथ पूल-ए में रखा गया है, जबकि साउथ कोरिया, बांग्लादेश, मलेशिया और चीनी ताइपे पूल-बी में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड