T20 World Cup 2022: सूर्यकुमार यादव ने विराट के साथ साझेदारी के जश्न को याद किया

जब सूर्यकुमार यादव ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में सिडनी क्रिकेट मैदान पर आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया तब उनके और विराट कोहली के बीच का जश्न देखने लायक था.

टीम इंडिया (Photo: Twitter)

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर : जब सूर्यकुमार यादव ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर-12 मुकाबले में सिडनी क्रिकेट मैदान पर आखिरी गेंद पर छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया तब उनके और विराट कोहली के बीच का जश्न देखने लायक था. कोहली और सूर्य क्रमश: 62 और 51 रन पर नाबाद रहे. उन्होंने पारी समाप्त होने के बाद अपने हाथ उठाये, एक दूसरे की पीठ को थपथपाया और लोगों को उनके बीच की गर्मजोशी के बारे में याद दिलाया.

शुक्रवार को सूर्य ने अपने इंस्टाग्राम पर आखिरी गेंद पर छक्के और कोहली के साथ अर्धशतक के जश्न की याद दिलाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो पर कैप्शन दिया हुआ है- रिव्यु , रिफ्लेक्ट एंड रिपीट- इसमें सूर्य छक्के को देखते हुए नजर आ रहे हैं जिससे उनका अर्धशतक पूरा हुआ. उनके शॉट के बाद उत्साहित विराट कोहली का जश्न दिखाई दिया. इस साल टी20 में विराट और सूर्य ने सिर्फ आठ मैचों में 70 से अधिक के औसत से 463 रन जोड़े हैं. उन्होंने दो शतकीय साझेदारियां और दो फिफ्टी प्लस साझेदारियां की हैं. यह भी पढ़ें : Thrillers Match in T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अब तक के पांच बेहतरीन मैच जिसने जीता दर्शको का दिल, बने कई रिकॉर्ड

सूर्य ने कहा, "जब हम साथ बल्लेबाजी करते हैं तो हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. जब भी मैं एक छोर से कुछ बॉउंड्री लगाता हूं तो वह स्ट्राइक रोटेट करने की कोशिश करते हैं ताकि अच्छे शॉट खेलने की गंभीरता बनी रहे." उन्होंने कहा, "हम एक दूसरे की बल्लेबाजी का आनंद लेते हैं और वह क्या शॉट खेलते हैं. हम विकेट के बीच अच्छी दौड़ लगाते हैं. मुझे उनके साथ ऐसी ही और साझेदारी निभाने का इन्तजार है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट