T20 World Cup 2022: पाकिस्तान ने भारत को 160 रनों का दिया लक्ष्य, इफ्तिखार और मसूद ने लगाए अर्धशतक

शान मसूद (52 नाबाद) और इफ्तिखार अहमद (51) के अर्धशतकों की वजह से यहां मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए.

मेलबर्न, 23 अक्टूबर : शान मसूद (52 नाबाद) और इफ्तिखार अहमद (51) के अर्धशतकों की वजह से यहां मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 ग्रुप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 160 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले, टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम को भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शुरूआती झटके दिए, क्योंकि उनके सलामी बल्लेबाज बाबर आजम (0) और मोहम्मद रिजवान (4) को सस्ते में पवेलियन भेज दिया, जिससे वह पावरप्ले में दो विकेट खोकर 32 रन ही बना सके.

इसके बाद, शान मसूद और इफ्तिखार अहमद ने कुछ शानदार शॉट लगाकर 10 ओवर में टीम के स्कोर को 62 रन पहुंचा दिया. इस बीच, इफ्तिखार ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अश्विन की गेंद पर एक छक्का मारने के बाद अगले ओवर में अक्षर पटेल की गेंदों पर तीन छक्के जड़ दिए, जिससे 32 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. लेकिन 12.2 ओवर में शमी ने इफ्तिखार (51) को एलबीडब्ल्यू कर दिया. यह भी पढ़ें : IND vs PAK: भारत को लगा दोहरा झटका, दोनों सलामी बल्लेबाज मात्र 4-4 रन बनाकर आउट

इसके साथ उनके और मसूद के बीच 50 गेंदों में 76 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया. फिर शादाब खान ने आते ही चौके से शुरूआत की. लेकिन शादाब (5) और हैदर अली (2) को एक ही ओवर में हार्दिक ने पवेलियन भेज कर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी, जिससे 14 ओवर में उनकी आधी टीम 96 रन पर ही आउट हो गई.

मसूद और मोहम्मद नवाज ने कुछ अच्छी बाउंड्रियां लगाई, जिससे उनका स्कोर 100 के पार पहुंच गया. लेकिन पांड्या ने नवाज (9) और अर्शदीप ने आसिफ अली (2) को अपना शिकार बनाया. पाकिस्तान ने 16.4 ओवर में 120 रन पर ही सात विकेट गंवा दिए. इस दौरान, दूसरे छोर पर मसूद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

वहीं, लंबे समय बाद वापसी कर रहे शाहीन शाह आफरीदी ने अपने हाथ खोलते हुए अर्शदीप की गेंद पर एक छक्का और चौका लगाया. आखिरी ओवर फेंकने आए भुवनेश्वर ने शाहीन (16) को आउट कर 10 रन दिए, जिससे पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 159 रन बनाए. मसूद (52) और हारिस रऊफ (6) नाबाद रहे. भारत को जीतने के लिए 160 रनों की जरूरत होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट