T20 World Cup 2022: बांग्लादेश पर शानदार जीत से पाकिस्तान सेमीफाइनल में

शाहीन शाह अफरीदी (22 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजों के उपयोगी प्रदर्शन से पाकिस्तान ने बांग्लादेश को रविवार को सुपर 12 के अपने अंतिम ग्रुप दो मुकाबले में पांच विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.

पाकिस्तान के खिलाड़ी (Photo Credits Twitter)

एडिलेड, 6 नवम्बर : शाहीन शाह अफरीदी (22 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजों के उपयोगी प्रदर्शन से पाकिस्तान ने बांग्लादेश को रविवार को सुपर 12 के अपने अंतिम ग्रुप दो मुकाबले में पांच विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया.

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन के मामूली स्कोर पर रोकने के बाद 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 128 रन बनाकर सेमीफाइनल में जाने वाली जीत हासिल की. शाहीन शाह अफरीदी को उनकी मैच विजयी गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. यह भी पढ़ें : India vs Zimbabwe: जिंबाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगा भारत, पंत को मिला मौका, देखिए प्लेंइंग 11

पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने 32, कप्तान बाबर आजम ने 25, मोहम्मद हारिस ने 31 और शान मसूद ने नाबाद 24 रन बनाये. पाकिस्तान ने 11 गेंद शेष रहते जीत अपने नाम की. इससे पहले नीदरलैंड्स की दक्षिण अफ्रीका पर 13 रन की जीत ने पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में जाने का मार्ग प्रशस्त किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट