T10 League: टी-10 प्रारूप मजेदार और रोचक, मुझे भाता है : पोलार्ड

वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी केरन पोलार्ड ने कहा है कि उनके खेलने की शैली टी-10 प्रारूप के मुताबिक ही है और उन्हें यह प्रारूप पसंद है.

केरन पोलार्ड( photo credit : facebook)

अबू धाबी, 22 जनवरी : वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी केरन पोलार्ड (Karen Pollard) ने कहा है कि उनके खेलने की शैली टी-10 प्रारूप के मुताबिक ही है और उन्हें यह प्रारूप पसंद है. पोलार्ड के नाम टी-20 में 10,000 से ज्यादा रन हैं. पोलार्ड ने 28 जनवरी से शुरू हो रही टी-10 लीग से पहले कहा, "टी-10 का रोमांच और मजा अंतहीन है. लेकिन यह उस क्रिकेट से अलग नहीं है जिसमें मैं खेलकर बड़ा हुआ हूं. यह ऐसा नहीं है कि गेंद देखी और मार दिया. आपको अपने खेल के बारे में सोचना होता है, अनुमान लगाना होता है और प्लान को लागू करना होता है, वो भी बिना रुके.

ईमानदारी से कहूं तो यह मुझे भाता है और मेरा अनुभव मुझे अच्छी जगह खड़ा करता है." टी-10 लीग में पोलार्ड डेक्कन ग्लैडिएटर्स से खेलेंगे. उन्होंने कहा, "मैं ग्लैडिएटर्स में हमारे समूह के साथ खेलने को लेकर उत्साहित हूं. यह भी पढ़ें : West Indies Tour of Bangladesh: वेस्टइंडीज के 12 खिलाड़ियों ने बांग्लादेश दौरे पर जाने से मना किया

मैं वहां जाकर नरेन, इमरान ताहिर, शाहजाद, इनग्राम और यूएई के स्थानीय खिलाड़ी जाहूर की तरह के मैच विनर खिलाड़ियों से मिलने के लिए बेसब्र हूं. हमारे विपक्षियों के लिए हमारे पास सरप्राइज हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

Team India New Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को छोड़ा पीछे, इस मामले में नंबर-1 की कुर्सी पर किया कब्जा

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट