IND vs PAK T20: T20 क्रिकेट में इस मुकाम पर पहुंचे सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद रिजवान को पछाड़ा
भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक 25 मैचों में 41.28 की औसत से 867 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इस साल 20 मैचों में 51.56 की औसत से 839 रन बनाए. वहीं, रिजवान T20 वर्ल्ड कप के दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं.
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में है. अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार अंदाज में पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया. इसके बाद टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया. जिसके वजह से टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदार बन गई है. वहीं भारत के सूर्य कुमार यादव ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है और उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है. सूर्या ने भारतीय टीम के लिए अकेले दम पर कई मैच जीताया हैं. नीदरलैंड्स के खिलाफ उन्होंने महज 25 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल था. इसके साथ ही वह 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की हार के बाद भड़के शोएब अख्तर, पाकिस्तान को सुनाई खरी खोटी, भारत पर भी दिखाई हेकड़ी
सूर्यकुमार ने इतने रन बनाए
भारत के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने इस साल अब तक 25 मैचों में 41.28 की औसत से 867 रन बनाए हैं. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने इस साल 20 मैचों में 51.56 की औसत से 839 रन बनाए. वहीं, रिजवान T20 वर्ल्ड कप के दोनों मैचों में फ्लॉप रहे हैं.
एक छोटे से करियर में बनाई अपनी पहचान
सूर्यकुमार यादव ने अपने छोटे से करियर में सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अकेले दम पर कई मैच जिताने में कामयाब रहे हैं. वह मैदान के हर कोने में हिट करने के लिए जाने जाते हैं. उन्हें भारत का एबी डिविलियर्स कहा जाता है. उन्होंने भारत के लिए 36 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1111 रन बनाए हैं, जिसमें एक प्रभावशाली शतक भी शामिल है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2022 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

