बछेंद्री पाल को पद्म भूषण से किया जाएगा सम्मानित, वहीं गौतम गंभीर, सुनील छेत्री, बजरंग पूनिया और पांच अन्य खिलाड़ियों को मिलेंगे पद्मश्री अवार्ड
भारत की मशहूर पर्वातारोही बछेंद्री पाल (Bachendri Pal) को शुक्रवार को भारत सरकार ने पद्म भूषण अलंकरण देने की घोषणा की है. भारत सरकार द्वारा जारी पद्म भूषण पुरस्कार की सूची में बछेंद्री एकमात्र खिलाड़ी हैं.
भारत की मशहूर पर्वातारोही बछेंद्री पाल (Bachendri Pal) को शुक्रवार को भारत सरकार ने पद्म भूषण अलंकरण देने की घोषणा की है. भारत सरकार द्वारा जारी पद्म भूषण पुरस्कार की सूची में बछेंद्री एकमात्र खिलाड़ी हैं. इसी के साथ भारत सरकार ने पद्मश्री अवार्ड का भी ऐलान किया है जिसमें बीते साल राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) का नाम शामिल है.
बजरंग पूनिया के अलावा पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और देश की दो विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा रहे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को भी पद्मश्री अवार्ड मिलने की घोषणा की गई है. भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) भी पद्मश्री अवार्ड मिलने वाले खिलाड़ियों की सूची में जगह पाने में सफल रहे हैं.
यह भी पढ़ें- गौतम गंभीर धोखाधड़ी के मामले में फंसे, कोर्ट ने जारी किया वारंट
इनके अलावा पुरुष टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल, भारतीय कबड्डी टीम के कप्तान अजय ठाकुर, महिला तीरंदाज बोमबायला देवी, महिला शतरंज खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली, बास्केटबाल खिलाड़ी प्रशांती सिंह को भी पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2019 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

