Ind vs Aus T20 2020: परिवार में बीमारी के कारण भारत के खिलाफ अंतिम दो T20 मैचों मे नहीं खेल पाएंगे मिशेल स्टार्क

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क परिवार के एक सदस्य के बीमार होने के कारण भारत के खिलाफ अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से हट गए हैं. हल्की चोट के कारण तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नहीं खेला था लेकिन शुक्रवार को कैनबरा में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आस्ट्रेलिया की 11 रन की हार के दौरान उन्होंने दो विकेट चटकाए थे.

मिशेल स्टार्क (Photo Credits: Getty Images)

सिडनी, 6 दिसंबर : आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क (Mitchell Starc) परिवार के एक सदस्य के बीमार होने के कारण भारत के खिलाफ अंतिम दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से हट गए हैं. यह 30 वर्षीय तेज गेंदबाज पीठ और पसलियों में हल्की चोट के कारण तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भी नहीं खेला था लेकिन शुक्रवार को कैनबरा में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आस्ट्रेलिया की 11 रन की हार के दौरान उन्होंने दो विकेट चटकाए थे.

स्टार्क शनिवार को सिडनी पहुंचे थे लेकिन परिवार के सदस्य की बीमारी की बात पता चलने पर जल्द ही टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर निकल गए. आस्ट्रेलिया के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने बयान में कहा, "दुनिया में कोई चीज परिवार से महत्वपूर्ण नहीं है और मिशेल के साथ भी ऐसा ही है."

यह भी पढ़े : Ind vs Aus 1st T20 2020: हार्दिक पांड्या ने पहले T20 मुकाबले में मिली जीत के बाद इन स्टार खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर.

उन्होंने कहा, "मिशेल को जितना भी समय चाहिए हम उसे देंगे और जब भी उसे लगेगा कि उसके और उसके परिवार के लिए सही समय है तो टीम में उसका स्वागत करेंगे." दूसरा और तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रमश: रविवार और मंगलवार को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच एडीलेड में पहला दिन-रात्रि टेस्ट 17 दिसंबर से होगा और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि स्टार्क दोबारा कब टीम से जुड़ेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से रौंदा, सातवीं बार टाइटल किया अपने नाम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 151 रनों का लक्ष्य, नैट सिवर-ब्रंट ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब