Squash World Championships: भारत के रमित टंडन स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप से बाहर, चोट लगने के कारण होना पड़ा रिटायर

भारत के रमित टंडन को मिस्र के काहिरा में स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप में दुनिया के 7वें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद अल शोरबागी के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में चोट लगने के कारण रिटायर होना पड़ा.

रमित टंडन (Photo: @SportsArena1234)

नई दिल्ली, 13 मई: भारत के रमित टंडन को मिस्र के काहिरा में स्क्वैश विश्व चैंपियनशिप में दुनिया के 7वें नंबर के खिलाड़ी मोहम्मद अल शोरबागी के खिलाफ दूसरे दौर के मैच में चोट लगने के कारण रिटायर होना पड़ा. यह भी पढें: Wrestling: 'पेरिस 2024 में कौन सा पहलवान भाग लेगा, इसका फैसला डब्ल्यूएफआई करेगा', संजय सिंह का बयान

दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी रमित टंडन ने पहले गेम में पूर्व विश्व चैंपियन मोहम्मद अलशोरबागी को कड़ी टक्कर दी और 11-8 से गेम हारे. इसी दौरान उन्हें पिंडली में चोट लग गई. इसके बावजूद वह दूसरा गेम खेलने उतरे, लेकिन दर्द बढ़ने पर बीच में ही मैच छोड़ना पड़ा. उस समय वह 3-4 से पीछे थे.

यह पूर्व विश्व नंबर 1 मिस्री-इंग्लिश खिलाड़ी के साथ टंडन का पहला मुकाबला था. टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश पाने वाले विश्व नंबर 36 भारतीय ने पहले दौर में विश्व नंबर 57, अमेरिका के फ़राज खान पर 11-1, 11-3, 11-3 से आसान जीत दर्ज की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

Lucknow Super Giants New Jersey For IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स ने लॉन्च की नई जर्सी, ऋषभ पंत, एडेन मार्करम और मोहम्मद शमी नए रेड-ब्लू किट में आए नजर (Watch Video)

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम श्रीलंका का सुपर-8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\