Skill of Prototype Modeling WorldSkills Competition 2022: ‘स्किल ऑफ प्रोटोटाइप मॉडलिंग वर्ल्‍डस्किल काम्पिटिशन 2022’ में श्री लिकिथ वाईपी ने जीता सिल्वर मेडल

प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल में भारत की राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता "इंडियास्किल्स 2021" भी जीते थे. विश्‍व कौशल अंतर्राष्‍ट्रीय मंच में प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल के मुख्य विशेषज्ञ और टोयोटा इंडिया के विशेषज्ञ श्री भास्कर सिंह ने ट्रेन किया था

श्री लिकिथ वाईपी ने ‘स्किल ऑफ प्रोटोटाइप मॉडलिंग वर्ल्‍डस्किल काम्पिटिशन 2022’ (डब्‍ल्‍यूएससी2022) में कांस्य पदक जीता है, लिकिथ ने टोयाटा तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान से मेक्ट्रोनिक्स में अपना डिप्लोमा करने के बाद वे जनवरी 2022 से इस प्रतियोगिता के लिए ट्रेनिंग ले रहे थे, उन्होंने प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल में भारत की राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता "इंडियास्किल्स 2021" भी जीते थे. विश्‍व कौशल अंतर्राष्‍ट्रीय मंच में प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल के मुख्य विशेषज्ञ और टोयोटा इंडिया के विशेषज्ञ श्री भास्कर सिंह ने ट्रेन किया था. यह भी पढ़ें: रांची के जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम के चौथे तल्ले से कूदकर स्वीमिंग कोच ने दी जान

विश्‍व कौशल (वर्ल्डस्किल्स) प्रतियोगिता वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल के सदस्य देशों के बीच कुशल युवाओं की एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है. इससे पहले विश्व कौशल प्रतियोगिता शंघाई में होने वाली थी, लेकिन वहां पर कोविड के प्रकोप के कारण, इसे 2 महीने की अवधि में आयोजित किए जाने के लिए 15 देशों में स्थानांतरित कर दिया गया था. प्रोटोटाइप मॉडलिंग कौशल की प्रतियोगिता पहले चरण में डब्‍ल्‍यूएससी 2022 की शुरुआत थी जो 7-10 सितंबर 2022 तक  बर्न, स्विट्जरलैंड में आयोजित की गई थी.

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) देश में कौशल प्रतियोगिता आयोजित करने और अंतर्राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए एक कार्यान्वयन निकाय है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी