Shreyas Iyer Return Update: श्रेयस अय्यर ने खुद दिया फिटनेस अपडेट, जानिए कैसी है स्थिति?

भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने चोट से उबरने के दौरान अपने शुभचिंतकों के समर्थन के लिए आभार जताया है. अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच लपकने की कोशिश में चोटिल हुए थे. जांच में पता चला कि उन्हें 'स्प्लीन' में गहरी चोट आई है. श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "मैं अभी रिकवरी के प्रोसेस में हूं.

श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर : भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने चोट से उबरने के दौरान अपने शुभचिंतकों के समर्थन के लिए आभार जताया है. अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच लपकने की कोशिश में चोटिल हुए थे. जांच में पता चला कि उन्हें 'स्प्लीन' में गहरी चोट आई है. श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "मैं अभी रिकवरी के प्रोसेस में हूं. हर गुजरते दिन के साथ बेहतर होता जा रहा हूं. मुझे मिली शुभकामनाओं और समर्थन के लिए मैं बहुत आभारी हूं. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. मुझे अपनी दुआओं में रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद."

25 अक्टूबर को श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया की पारी के 34वें ओवर में हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का कैच लपकने के बाद मैदान पर गिर पड़े थे. इसके बाद अय्यर दर्द से छटपटाते नजर आए.

=तुरंत अय्यर को मैदान से बाहर ले जाया गया, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम में उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई. शुरुआत में इसे पसलियों की चोट माना जा रहा था, लेकिन बाद में इसकी गंभीरता पता लगने पर उन्हें सिडनी के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया. इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, "श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट लगी थी, जिसकी वजह से उन्हें आंतरिक रक्तस्राव भी हुआ था. चोट की तुरंत पहचान कर ली गई. इलाज के बाद रक्तस्राव तुरंत बंद हो गया." यह भी पढ़ें : UAE vs NEP ICC CWC League 2 2025 Live Streaming: आईसीसी मेंस क्रिकेट विश्व कप लीग 2 में संयुक्त अरब अमीरात से भिड़ेगी नेपाल क्रिकेट टीम, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

बयान में कहा गया, "अय्यर की हालत अब स्थिर है, उन्हें निगरानी में रखा गया है. मंगलवार को दोबारा किए गए स्कैन में उनकी इंजरी में काफी सुधार नजर आया है. बोर्ड की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के परामर्श से, उनकी रिकवरी पर नजर रखेगी." श्रेयस अय्यर ने पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में 11 रन बनाए थे. इसके बाद उन्होंने एडिलेड में 61 रन की पारी खेली. तीसरे मुकाबले में वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे. इस सीरीज के साथ अय्यर ने आईसीसी पुरुष वनडे बैटिंग रैंकिंग में एक पायदान का सुधार करते हुए 9वें स्थान हासिल कर लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\