खेल

Shreyas Iyer Injury Update: श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, फिलहाल सिडनी में रहेंगे

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अय्यर 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच लपकते हुए चोटिल थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, "अब उनकी (अय्यर) हालत स्थिर है. वह अच्छी तरह से रिकवरी कर रहे हैं.

Shreyas Iyer Injury Update: श्रेयस अय्यर को अस्पताल से मिली छुट्टी, फिलहाल सिडनी में रहेंगे
श्रेयस अय्यर (Photo Credit: X Formerly Twitter)

नई दिल्ली, 1 नवंबर : भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को सिडनी के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अय्यर 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच लपकते हुए चोटिल थे. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, "अब उनकी (अय्यर) हालत स्थिर है. वह अच्छी तरह से रिकवरी कर रहे हैं. बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञों के साथ, उनके स्वास्थ्य लाभ से खुश है. उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है."

मैदान पर गिरने से अय्यर की स्प्लीन में गंभीर चोट आई थी, जिसके बाद आंतरिक रक्तस्राव हुआ. इस चोट की तुरंत पहचान कर ली गई थी. अय्यर को आईसीयू में भर्ती कराया गया. एक मामूली सर्जरी के बाद रक्तस्राव तुरंत बंद कर दिया गया. इसके साथ ही बीसीसीआई ने अय्यर का इलाज कर रहे डॉक्टर्स, खासकर सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का भी धन्यवाद किया. इस बीच, अय्यर फॉलोअप के लिए सिडनी में ही रहेंगे. पूरी तरह से फिट होने के बाद ही वह भारत लौट पाएंगे. यह भी पढ़ें : PAK vs SA 3rd T20I 2025 Preview: पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रिका निर्णायक मुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बयान में कहा गया, "बीसीसीआई श्रेयस को उनकी चोट के सर्वोत्तम उपचार के लिए सिडनी में डॉ. कौरौश हाघीगी और उनकी टीम के साथ भारत में डॉ. दिनशॉ पारदीवाला का हार्दिक आभार व्यक्त करता है. श्रेयस फॉलोअप के लिए सिडनी में ही रहेंगे. पूरी तरह फिट होने के बाद वह स्वदेश लौट आएंगे." श्रेयस अय्यर ने गंभीर चोट से उबरने के दौरान गुरुवार को अपने शुभचिंतकों के समर्थन के लिए आभार जताया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं अभी स्वास्थ्य लाभ की प्रक्रिया में हूं. हर गुजरते दिन के साथ बेहतर होता जा रहा हूं. शुभकामनाओं और समर्थन के लिए मैं बहुत आभारी हूं. यह सच में मेरे लिए बहुत मायने रखता है." भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ही है, जहां दोनों देशों के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. टीम इंडिया फिलहाल 0-1 से पीछे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).