उंगली की सर्जरी के बाद संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े

पिछले महीने उंगली की सर्जरी करवाने के बाद संजू सैमसन सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीम से जुड़ गए हैं. ईएसपीएनक्रिकइंफो से मिली जानकारी के अनुसार सैमसन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे थे और यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह अभी विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं.

संजू सैमसन (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली,18 मार्च : पिछले महीने उंगली की सर्जरी करवाने के बाद संजू सैमसन सोमवार को राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीम से जुड़ गए हैं. ईएसपीएनक्रिकइंफो से मिली जानकारी के अनुसार सैमसन बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब से गुजर रहे थे और यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह अभी विकेटकीपिंग करेंगे या नहीं. अगर सैमसन फिट नहीं होते हैं, तो ध्रुव जुरेल विकेटकीपिंग का विकल्प हो सकते हैं.

फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में भी जुरेल ने सैमसन की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग की थी. उस मैच में बल्लेबाजी के दौरान जोफ्रा आर्चर की गेंद उनकी उंगली पर लगी थी. कंधे की चोट से पूरी तरह उबर चुके रियान पराग भी आरआर के लिए खेलने को तैयार हैं. इस चोट के कारण वह दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 से बाहर हो गए थे, लेकिन रणजी ट्रॉफी के दूसरे चरण में उन्होंने वापसी की थी. सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक लगाया था और 26 ओवर की गेंदबाजी भी की थी. यह भी पढ़ें : मेरे बारे में धारणायें बनाई गई, टाइपकास्ट किया गया लेकिन मुझे अपनी ताकत पता थी : श्रेयस

राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 23 मार्च को हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद टीम 26 मार्च और 30 मार्च को गुवाहाटी में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगातार दो घरेलू मैच खेलेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 Toss Update: बारिश के चलते टॉस में देरी, गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश