Sambhal: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में महिलाओं और छात्रों ने दिखाई एकजुटता
संभल के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शनिवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें लगभग 200 महिलाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रति जागरूकता फैलाना और देश की वीरांगनाओं के योगदान को सम्मान देना था.
संभल, 31 मई : संभल के सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शनिवार को एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया, जिसमें लगभग 200 महिलाओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के प्रति जागरूकता फैलाना और देश की वीरांगनाओं के योगदान को सम्मान देना था. प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा थामे शहर की सड़कों पर कदम बढ़ाए और नारी शक्ति के साथ देशभक्ति का संदेश दिया.
यात्रा की खास बात रही एक विशेष होर्डिंग गाड़ी, जिसे दो महिला कर्नल, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, अहिल्याबाई होलकर और रानी लक्ष्मीबाई जैसी प्रेरणादायी महिलाओं की तस्वीरों से सजाया गया था. यह होर्डिंग गाड़ी यात्रा का मुख्य आकर्षण रही, जो नारी शक्ति और देशभक्ति की प्रतीक बनी. यात्रा स्कूल परिसर से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस स्कूल पहुंची. इस दौरान प्रतिभागियों ने नारे लगाए और समाज को यह संदेश दिया कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और देश के गौरवशाली भविष्य में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है. यह भी पढ़ें : नीलांबुर उपचुनाव : रोड शो के दौरान एलडीएफ और यूडीएफ समर्थकों के बीच हल्की झड़प
स्कूल के प्रधानाचार्य शिव शंकर ने आईएएनएस से बातचीत में बताया, “हमारी तिरंगा यात्रा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने के लिए आयोजित की गई है. इस यात्रा में 200 महिलाएं और छात्राएं शामिल हुईं. हमारा संदेश साफ है कि जो कोई भी हमारी मातृशक्ति के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा. आज की नारी जागरूक है और यह संदेश पूरे देश में फैलेगा.”
स्कूल की शिक्षिका अंजली ठाकुर ने कहा, “यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना की उन वीरांगनाओं को समर्पित है, जिनके साहस और समर्पण से प्रेरित होकर हमारी महिलाएं और लड़कियां आगे बढ़ रही हैं. हम चाहते हैं कि देश की हर लड़की अपने देश के लिए कुछ करे और गर्व के साथ आगे बढ़े. हमारी सेना की वजह से ही हम आज सुरक्षित हैं और हम उनके प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं.”
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

