खेल

साइना नेहवाल ने पारूपल्ली कश्यप से की शादी, कहा- ये मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट मैच है

साइना नेहवाल ने पुरुष बैडमिंटन प्लेयर पारूपल्ली कश्यप से शुक्रवार को शादी कर ली जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर शेयर की

साइना नेहवाल ने पारूपल्ली कश्यप से की शादी, कहा- ये मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट मैच है
साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप (Photo Credits: Instagram)

साइना नेहवाल (Saina Nehwal) ने शुक्रवार को पुरुष बैडमिंटन प्लेयर पारूपल्ली कश्यप (Parupalli Kashyap) से शादी कर ली. उन्होंने पारूपल्ली के साथ अपने रिश्ते को मुकम्मल करते हुए शुक्रवार को उनके साथ सात फेरे लिए. साइना  ने अपनी शादी की खुशखबरी को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट्स पर शेयर किया.

साइना ने ट्विटर पर लिखा जस्ट मैरिड का हैशटैग यूज करते हुए लिखा, "ये मेरी जिंदगी का सबसे बेस्ट मैच है." साइना की इस तस्वीर को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें बधाई संदेश भेजने लगे. ट्विटर पर शादी की मुबारकबाद देने के लिए उन्हें अब ढेरों मैसेजेस भी आ रहे हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, 16 दिसंबर को साइना और पारूपल्ली की शादी बेहद धूमधाम से होनेवाली थी लेकिन 14 दिसंबर को ही उन्होंने बेहद सादे तरीके से शादी करने का फैसला किया.

कुछ ही दिनों पहले उनकी शादी के कार्ड की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी. कार्ड में दी गई जानकारी के अनुसार, 16 दिसंबर को शाम 7 बजे से शादी की ग्रैंड सेलिब्रेशन की शुरुआत होनी थी. हैदराबाद (Hyderabad) के नोवोटेल होटल (Novotel Hotel) में इस समारोह का आयोजन होना था. लेकिन अब साइना और पारूपल्ली कश्यप ने 14 तारिख को ही शादी करके सभी को सरप्राइज कर दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2018 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).