Rohit Sharma on Nitish Reddy: रोहित शर्मा को उम्मीद, सभी फॉर्मेट में महान खिलाड़ी बनेंगे नीतीश रेड्डी

ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा से वनडे डेब्यू कैप हासिल की. इस दौरान रोहित ने विश्वास जताया कि जैसे-जैसे नीतीश करियर में आगे बढ़ेंगे, 'सभी फॉर्मेट में महान' खिलाड़ी बनेंगे. नीतीश रेड्डी को कैप नंबर 260 देते हुए रोहित ने 22 वर्षीय खिलाड़ी के रवैये और खेल शैली की तारीफ की.

Nitish Kumar Reddy(Photo Credit:X@ICC)

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर : ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से वनडे डेब्यू कैप हासिल की. इस दौरान रोहित ने विश्वास जताया कि जैसे-जैसे नीतीश करियर में आगे बढ़ेंगे, 'सभी फॉर्मेट में महान' खिलाड़ी बनेंगे. नीतीश रेड्डी को कैप नंबर 260 देते हुए रोहित ने 22 वर्षीय खिलाड़ी के रवैये और खेल शैली की तारीफ की. रोहित शर्मा ने बीसीसीआई की ओर से साझा किए गए वीडियो में कहा, "कैप नंबर 260, नितीश रेड्डी, इस क्लब में आपका स्वागत है. आपके करियर की शुरुआत शानदार रही. मुझे 110 प्रतिशत यकीन है कि इसी रवैये के साथ, आप भारतीय टीम में काफी आगे बढ़ेंगे."

उन्होंने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी फॉर्मेट में एक महान खिलाड़ी बनेंगे. जैसा आपने अपने भाषण में कहा था कि आप हर जगह मौजूद रहना चाहते हैं. हम सभी चाहते हैं कि आप वहीं रहें. हर कोई आपको सपोर्ट करने और आपका करियर शानदार बनाने के लिए मौजूद रहेगा." नीतीश रेड्डी ने अपने वनडे डेब्यू मैच में 11 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 19 रन बनाए. उनकी इस पारी में 2 छक्के शामिल थे. इसके बाद नीतीश ने 2.1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 16 रन दिए, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं कर सके. यह भी पढ़ें : IND vs AUS 2nd ODI 2025 Preview: दूसरे वनडे में टीम इंडिया करेगी वापसी या ऑस्ट्रेलिया जमाएगी कब्जा? जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

पर्थ स्टेडियम में रविवार को खेले गए बारिश से प्रभावित मुकाबले में भारत ने 26 ओवरों के खेल में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से केएल राहुल ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 21.1 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली. कप्तान मिचेल मार्श ने 52 गेंदों में 46 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि जोश फिलिप ने 37 रन टीम के खाते में जोड़े ऑस्ट्रेलियाई टीम 3 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना चुकी है. अब दोनों देश 23 और 25 अक्टूबर को सीरीज के अगले मुकाबलों में आमने-सामने होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड