Rohit Sharma New Records: रोहित 17 हजार अन्तर्राष्ट्रीय रन पूरे करने वाला बने छठे भारतीय

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 35 रन बनाने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए.

Rohit Sharma ( Photo Credit: Twitter)

अहमदाबाद, 11 मार्च : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 35 रन बनाने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन पूरे करने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन गए.

रोहित दूसरे दिन 17 रन पर नाबाद थे और तीसरे दिन सुबह के सत्र में उन्होंने चार और रन बनाने के साथ 17 हजार अंतर्राष्ट्रीय रन पूरे कर लिए. वह अब लीजेंड सचिन तेंदुलकर, करिश्माई विराट कोहली, प्रमुख कोच राहुल द्रविड़, पूर्व कप्तानों सौरभ गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी की श्रेणी में शुमार हो गए हैं जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन बनाये हैं. यह भी पढ़ें : Virat Kohli Half Century: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में लगाया अपना 29वा टेस्ट अर्धशतक

रोहित ने अपना अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण जून 2007 में आयरलैंड के खिलाफ किया था. तब से उन्होंने 48 टेस्ट (अभी वह अहमदाबाद टेस्ट खेल रहे हैं), 241 वनडे और 148 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश: 3348, 9782 और 3853 रन बनाये हैं. रोहित वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026 27th Match Live Streaming In India: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा महामुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Pakistan T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

\