एशियाई खेल (नौकायन): रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने जीता कांस्य पदक

रोहित और भगवान ने 7 मिनट और 04.61 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा का फाइनल चरण पूरा किया और तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के माशाहीरो ताकेडा और मासायुकी मियाउरा को गया

(File Photo: ANI)

जकार्ता: भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को नौकायन स्पर्धा में एक और कांस्य पदक हासिल हुआ है. रोहित कुमार और भगवान सिंह की जोड़ी ने यहां पुरुषों की लाइटवेट युगल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता.  इससे पहले दुष्यंत ने लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता था.

रोहित और भगवान ने 7 मिनट और 04.61 सेकेंड का समय लेकर स्पर्धा का फाइनल चरण पूरा किया और तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया. स्पर्धा का स्वर्ण पदक जापान के माशाहीरो ताकेडा और मासायुकी मियाउरा को गया. उन्होंने इस स्पर्धा को 7 मिनट और 01.70 सेकेंड में समाप्त किया.

दक्षिण कोरिया की ब्यूनघून किम और मिनयुक ली की जोड़ी ने 7 मिनट और 03.22 सेकेंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया. ऐसे में भारत को स्कल्स स्पर्धा में छठे दिन दो पदक हासिल हुए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम की किस्मत दे सकती है साथ

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Key Players To Watch Out: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, अकेले दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

England Women vs Sri Lanka Women Dream11 Prediction Match 1: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में होगी रोमांचक जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम

England Women vs Sri Lanka Women T20I Stats: महिला टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े