खेल

ICC Women T20I Players ranking: CWG 2022 में उम्दा प्रदर्शन बाद रेणुका सिंह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 18 वें स्थान पर पहुंची

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थी, गेंदबाजों के लिए ICC महिला T20I रैंकिंग में 18 वें स्थान पर पहुंच गई हैं,

ICC Women T20I Players ranking: CWG 2022 में उम्दा प्रदर्शन बाद रेणुका सिंह अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 18 वें स्थान पर पहुंची
Photo credit: ANI

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में सबसे ज्यादा  विकेट लेने वाली गेंदबाज थी, गेंदबाजों के लिए ICC महिला T20I रैंकिंग में 18 वें स्थान पर पहुंच गई हैं, रेणुका के 11 विकेट लेने के बाद उन्हेंने पहली बार टॉप 20 में प्रवेश की , इस प्रदर्शन के वजह से उन्होंने  10 स्थानों की छलांग  लगाई.

उसके अलावा, ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने कुछ हफ़्ते पहले ही अपनी कप्तान मेग लैनिंग को पीछे छोड़ते हुए  ICC महिला T20I खिलाड़ीयों के  रैंकिंग में बल्लेबाजों  प्रथम स्थान हासिल की. यह भी पढ़ें: रोमांचक मैच में भारत ने जीता सिल्वर मेडल, ऑस्ट्रेलिया ने 9 रन से हराया, GOLD मेडल्स के नाम रहा रविवार

मूनी ने CWG के फाइनल में भारत के खिलाफ 41 गेंदों में 61 रनों की शानदार पारी खेली थी और टूर्नामेंट के सर्वाधिक 179 रन बनाने वाले खिलाड़ी  रही, पिछले हफ्ते पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 70 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 36 के स्कोर के साथ, वह अब 743 रेटिंग अंकों के साथ अपने साथी खिलाड़ी लैनिंग से 18 अंक आगे है.

इस 28 वर्षीय महिला खिलाड़ी ने अपने करियर में तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल की है, जो इससे पहले 8 मार्च, 2020 से 21 मार्च, 2021 और 9 अक्टूबर, 2021 से 26 जुलाई, 2022 तक नंबर एक खिलाड़ी रही.

मूनी की टीम की साथी ताहलिया मैकग्राथ ने अपनी प्रदर्शन में वृद्धि जारी रखी है, 14 मैचों के बाद, उनका बल्लेबाजी औसत 93.75 और गेंदबाजी औसत 13.66 है, जो उन्हें पहली बार बल्ले से शीर्ष पांच में स्थान और ऑलराउंडरों की सूची में 12 वें स्थान पर पहुचने में मदद की है.

जेमिमा रोड्रिग्स की फॉर्म में वापसी ने बर्मिंघम में उनका टोटल स्कोर 146 रन था , जिससे मदद से वह  सातवे स्थान पर पहुच गयी है , अक्टूबर 2021 के बाद पहली बार टॉप 10 बल्लेबाजों में वापसी करने में मदद की.

इंग्लैंड भले ही पदक से चूक गया हो, लेकिन उसके गेंदबाज गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष तीन स्थानों पर काबिज हैं, तेज गेंदबाज कैथरीन ब्रंट ने सारा ग्लेन के को निचे धकेलते हुए अपना रैंकिंग  सुधार करते हुए  दूसरे स्थान पर पहुच गयी हैं, 11 साल में ये  उनका सर्वोच्च स्थान है बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ब्रंट पर 34 रेटिंग अंकों की अच्छी बढ़त के साथ शीर्ष पर बनी हुई हैं.

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों एनेके बॉश पांच पायदान की छलांग लगते हुए  20वें स्थान पर पहुच गयी है, और ताज़मिन ब्रिट्स छह पायदान के छलांग के बाद  22वें स्थान पर पहूच गयी है  ये दूसरे बल्लेबाज़ हैं जिन्हेंने बड़ा छलांग लगायी है, जबकि पाकिस्तान की जावेरिया खान और भारत की दीप्ति शर्मा ने दो-दो पायदान की बढ़त के साथ क्रमश: 32वें और 36वें स्थान पर हैं.

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल और ऑस्ट्रेलिया के मेगन शुट्ट दो-दो पायदान ऊपर चढ़कर गेंदबाजों की सूची में चौथे और पांचवें स्थान पर हैं बाएं हाथ के स्पिनर दक्षिण अफ्रीका के नोनकुलुलेको मलाबा और भारत की राधा यादव क्रमश: आठवें और 14वें स्थान पर हैं

अच्छे प्रदर्शन के वजह से न्यूजीलैंड की हेली जेन्सेन ने 31 पायदान की छलांग लगाकर 13वां स्थान पर पहुची गयी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एशले गार्डनर (22वें) और दक्षिण अफ्रीका की नादिन डी क्लार्क (28वें)  पर पहुची.

गार्डनर ने दोनों बल्ले (137.14 के स्ट्राइक रेट से 96 रन) और गेंद (4.20 की इकॉनमी रेट से पांच विकेट) से अभिनय किया और ऑलराउंडरों में दूसरे स्थान पर हैं, केवल सोफी डिवाइन के बाद, जिन्होंने कांस्य पदक के लिए न्यूजीलैंड की कप्तानी की.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).