सेमीफाइनल में हार के बाद रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी ने किया खुलासा, कहा- बार बार कह रहे थे ये बात

वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से 18 रनों से हार गई. इस हार के बाद रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी ने बताया कि न्यूजीलैंड से हारने के बाद जडेजा का दिल टूट गया था. वो इस हार से काफी दुखी हो गए थे. वो बार बार एक ही बात कह रहे थे अगर मैं आउट ना होता तो हम जीत गए होते

रिवाबा जडेजा

वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) के सेमीफाइनल (Semifinal) मुकाबले में टीम इंडिया न्यूजीलैंड (IND Vs NZ) से 18 रनों से हार गई. इस हार के साथ इस बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना अधूरा रह गया. न्यूजीलैंड के दिए 240 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद बुरी रही. टीम ने 92 रनों पर ही अपने अहम 6 विकेट खो दिए थे. जिसके बाद रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) क्रीज पर बैटिंग करने आए. उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के साथ मिलकर शानदार पारी खेली. उन्होंने 59 गेंदों पर 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली. दोनों के साझेदारी के दम पर भारत जीत के काफी करीब आ गया था. लेकिन उनकी ये शानदार बैटिंग टीम इंडिया को जीत के पार ना ले जा सकी. न्यूजीलैंड (New Zealand) से सेमीफाइनल में करीबी मैच हारने के बाद भारतीय ऑलराउंडर जडेजा का दिल टूट गया था.

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा सोलंकी (Rivaba Solanki ) ने अब बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए बताया कि न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में करीबी मैच हारने के बाद भारतीय ऑलराउंडर जडेजा का दिल टूट गया था. वो इस हार से काफी दुखी हो गए थे. वो बार बार एक ही बात कह रहे थे अगर मैं आउट ना होता तो हम जीत गए होते. उन्होंने आगे कहा कि अगर आप जीत के इतने पास आकर हारते हो तो यह दिल तोड़ने वाला पल होता है. इसके साथ रिवाबा ने बताया कि मैंने उनसे कहा कि जिस तरह आप खेले उसके बाद हर कोई आप पर नाज कर रहा है आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. आपने अपना सब कुछ दिया. रिवाबा इंग्लैंड जाने के प्लान में भी थी. लेकिन अब उन्होंने ये प्लान कैंसिल कर दिया हैं.

सेमीफाइनल में रविंद्र जडेजा की शानदार पारी पर रिवाबा ने कहा कि, 'मैं उनकी ऐसी पारी से बिल्कुल हैरान नहीं हूं. उन्होंने भारत के लिए हमेशा ही बड़े मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने जडेजा के 2013 में चैंम्पियन ट्रॉफी फाइनल में किए प्रदर्शन को भी याद किया. बता दें कि चैंम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में रविंद्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन की वजह से मैच ऑफ द मैच चुना गया था.'

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवां टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026: इस बार क्यों अलग और ज्यादा रोमांचक होगा टूर्नामेंट? ये फैक्टर्स बदल सकते हैं पूरे सीजन की कहानी

New Zealand vs South Africa, 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका निर्णायक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Video Highlights: वेलिंगटन में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 19 रनों से हराकर सीरीज में की वापसी, गेराल्ड कोएत्ज़ी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें NZ बनाम SA मैच का पूरा हाइलाइट्स