India vs Netherlands, Sydney Weather & Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया में बारिश बनी कई टीमो के लिए दुश्मन, भारत बनाम नीदरलैंड के बीच मैच से पहले जानें सिडनी में कैसी रहेगी मौसम और पिच

मौसम रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है. खेल शुरू होने के समय (स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे) 12% बादल के साथ तापमान 19-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम के वजह से किसी भी तरह के रुकावट के पूरे 20 ओवरों का खेल होने की सम्भावना है.

T20 विश्व कप 2022 में अपने दूसरे मुक़ाबले में एक जीत हासिल करने के लिए भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ खेलने उतारेगी. भारतीय टीम ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के साथ एक रोमांचक मुक़ाबले में आखिरी गेंद पर जीत के साथ टूर्नामेंट में शुरुआत की थी. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने हारी हुयी मुकाबले पाकिस्तान से जीत छीन ली थी. जीत का मुख्य कारण विराट कोहली और हार्दिक पांड्या के बीच शानदार साझेदारी रही जिसमे विराट ने अपने कैरियर के सबसे बड़ी पारियों में से एक थी. यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, आयरलैंड ने किया वेस्टइंडीज के बाद अब इंग्लैंड का बनाया शिकार

नीदरलैंड के खिलाफ एक भारत सबसे बड़ी दावेदार के रूप में मुक़ाबला खेलेगी. लेकिन भारतीय टीम उन्हें हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी. नीदरलैंड ने अपने पिछले गेम में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. नीदरलैंड के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है लेकिन सिडनी क्रिकेट ग्राउंड के प्रशंसक इन दोनों टीमो के बीच अच्छे मैच की उम्मीद करेंगे. पाकिस्तान के खिलाफ भारत के आखिरी मैच में बारिश का खतरा था लेकिन मैच के दौरान कोई ख़तरा नहीं हुआ जिसके बाद मैच प्रभावित नहीं हुआ. भारतीय टीम के लिए दूसरे मैच से पहले आइए एक नज़र मैच के समय सिडनी के मौसम पर डालते हैं.

ऊपर के मौसम रिपोर्ट के मुताबिक इस मैच में बारिश का कोई खतरा नहीं है. खेल शुरू होने के समय (स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे) 12% बादल के साथ तापमान 19-23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. मौसम के वजह से किसी भी तरह के रुकावट के पूरे 20 ओवरों का खेल होने की सम्भावना है.

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड का पिच रिपोर्ट:

कई रिपोर्टों के अनुसार, पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छा होने की संभावना है, जो बड़े शॉट्स के के अनुकूल होगा. विशेषकर तेज गेंदबाजों को पिच पर सही लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी करने की उम्मीद होगी. दिन ख़त्म होने के साथ बल्लेबाजी आसान हो सकती है इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है और सामने वाली टीम के लिए एक बड़ा और अच्छा लक्ष्य निर्धारित करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जापान को 2 रन से हराया, गेंदबाजों ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Japan, One-Off T20I Match Scorecard: सानो में जापानी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों ने नाक में किया दम, महज 32 रन बनाई टीम इंडिया; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Japan One-Off T20I Match Live Toss And Scorecard: भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड