क्रिकेट

'Purple Cap' IPL 2018: हार्दिक पांड्या ने हासिल की पर्पल कैप, जानिये टॉप-10 गेंदबाज

पर्पल कैप की दौड़ में मुंबई इंडियन्स के एक और गेंदबाज मयंक मार्केण्डेय भी हैं। मयंक ने 10 मैच खेलकर 13 विकेट हासिल किए हैं.

'Purple Cap'  IPL 2018: हार्दिक पांड्या ने हासिल की पर्पल कैप, जानिये टॉप-10 गेंदबाज
पांड्या ने 9 मैचों में 14 विकेट लिए है (Photo Credits: Twitter @mipaltan)

मुंबई: सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को  राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB)  को पांच रनों से हरा दिया. बता दे कि आईपीएल में ऑरेंज और पर्पल कैप को लेकर खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिलता है. इसी कड़ी में फ़िलहाल 2018 में मुंबई इंडियन्स के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्‍या ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ पहले बल्ले और फिर गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 13 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई और हार्दिक 'मैन ऑफ द मैच' के साथ ही 'पर्पल कैप' को अपने सिर पर सजाने में सफल रहे.

गौरतलब है कि रविवार को मुंबई में हार्दिक ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 35 रन ठोंके तो बाद में गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए 19 रन देकर 2 विकेट झटके. इन्हीं दो विकेट की मदद से आईपीएल में उनके कुल विकेटों की संख्या 9 मैचों में 14 विकेट पर पहुंच गई.

वही पर्पल कैप की दौड़ में मुंबई इंडियन्स के एक और गेंदबाज मयंक मार्केण्डेय भी हैं. मयंक ने 10 मैच खेलकर 13 विकेट हासिल किए हैं जबकि बेंगलुरु के गेंदबाज उमेश यादव भी 9 मैचों में 13 विकेट लेकर तीसरे स्थान पर चल रहे हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2018 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).