PM Narendra Modi Congratulates D Gukesh: पीएम मोदी ने दी डी. गुकेश को बधाई, नॉर्वे शतरंज 2025 में मैग्नस कार्लसन पर ऐतिहासिक जीत को बताया असाधारण उपलब्धि

PM Narendra Modi Congratulates D Gukesh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जून( सोमवार) को नॉर्वे शतरंज 2025 में मैग्नस कार्लसन पर अपनी पहली शास्त्रीय प्रारूप की जीत पर शतरंज विश्व चैंपियन डी गुकेश को बधाई दी. पीएम मोदी ने डी गुकेश को बधाई देने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया, जिसमें कैप्शन लिखा था, "गुकेश द्वारा एक असाधारण उपलब्धि!" पीएम ने कहा, "सर्वश्रेष्ठ पर जीत के लिए उन्हें बधाई. नॉर्वे शतरंज 2025 के राउंड 6 में मैग्नस कार्लसन के खिलाफ उनकी पहली जीत उनकी प्रतिभा और समर्पण को दर्शाती है."

पीएम मोदी ने दी डी. गुकेश को बधाई