Paris Paralympics 2024 Opening Ceremony: पेरिस पैरालंपिक के उद्घाटन में भाग्यश्री जाधव और सुमित अंतिल होंगे भारतीय ध्वजवाहक

इसके बाद उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर तक जैवलिन फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और स्वर्ण पदक जीता. दूसरी ओर, भाग्यश्री ने 2022 एशियाई पैरा खेलों में शॉट पुट एफ34 श्रेणी में रजत पदक जीता और टोक्यो पैरालंपिक में सातवें स्थान पर रहीं. उन्होंने इस साल मई में पैरा-एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की शॉट पुट एफ 34 स्पर्धा में भी रजत पदक जीता.

भाग्यश्री जाधव और सुमित अंतिल (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली: डिफेंडिंग जैवलिन थ्रो चैंपियन सुमित अंतिल और शॉटपुट स्टार भाग्यश्री जाधव को पेरिस पैरालंपिक की ओपनिंग सेरेमनी के लिए शुक्रवार को भारतीय ध्वजवाहक नियुक्त किया गया. पैरालंपिक गेम्स 28 अगस्त से 8 सितंबर तक चलेंगे. इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि ओलंपिक स्थलों का उपयोग हजारों पैरालंपिक पदक प्रदान करने के लिए किया जाएगा. Paris Olympics 2024: लक्ष्य सेन ने पीएम मोदी से किया खुलासा, 'प्रकाश सर ने ओलंपिक के दौरान मेरा फोन छीन लिया था'

पेरिस पैरालंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व 84 एथलीट करेंगे, जो देश का अब तक का सबसे बड़ा दल है. बता दें, टोक्यो में भारत की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या 54 थी. सुमित पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ 64 श्रेणी में मौजूदा पैरालंपिक चैंपियन हैं. उन्होंने मई में पैरा-एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ64 श्रेणी में भी स्वर्ण पदक जीता.

25 वर्षीय ये खिलाड़ी पुरुषों की जैवलिन थ्रो में विश्व रिकॉर्ड धारक हैं. विश्व चैंपियनशिप के पिछले संस्करण में सुमित अंतिल ने 70.83 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता था, जो उस समय का विश्व रिकॉर्ड था.

इसके बाद उन्होंने हांगझोऊ एशियाई पैरा खेलों में 73.29 मीटर तक जैवलिन फेंककर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया और स्वर्ण पदक जीता. दूसरी ओर, भाग्यश्री ने 2022 एशियाई पैरा खेलों में शॉट पुट एफ34 श्रेणी में रजत पदक जीता और टोक्यो पैरालंपिक में सातवें स्थान पर रहीं. उन्होंने इस साल मई में पैरा-एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में महिलाओं की शॉट पुट एफ 34 स्पर्धा में भी रजत पदक जीता.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड