PAK VS HKG, Asia Cup 2022, Pakistan wins the match: पाकिस्तान ने हांगकांग को हराया, मात्र 38 रन पर पुरे टीम को भेजा पवेलियन
पाकिस्तान की खतरनाक गेंदबाजी के सामने नहीं टिके Hongkong के बल्लेबाज कोई दोहरे अंक तक भी नहीं पहुच सके 4 बल्लेबाज जीरो रन बना कर आउट, शादाब खान 4 ,मोहम्मद नवाज़ 3 विकेट नशिम शाह 2 विकेट और शाहनवाज़ दास्तानी 1 विकेट लेकर कमर तोड़ दिया. 10 ओवर में मात्र 38 रन पर पुरे टीम को समेटा.
पहली पारी में धीमी पिच पर दोनों ही बल्लेबाज कुछ अच्छे शॉट लगाने में कामयाब रहे, लेकिन हांगकांग के गेंदबाज उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे. इस बीच, रिजवान ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद दोनों ही बल्लेबाजों ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया. यह भी पढ़ें: एशिया कप के लिए UAE दौरे पर भारतीय टीम ने गुजारे कुछ फुर्सत के पल- देखे विडियो
रिजवान के बाद फखर ने भी छक्का मारकर 38 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिससे 16 ओवर में पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर 129 रन बनाए। लेकिन अगले ओवर में एहसान ने फखर (तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 41 गेंदों में 53 रन) को आउट अपना दूसरा विकेट हासिल किया। इसके साथ ही उनके और रिजवान के बीच 81 गेंदों में रनों की 116 रनों की साझेदारी का अंत भी हो गया.
चौथे नंबर पर आए खुशदिल शाह ने रिजवान का साथ दिया, जिससे 18 ओवर के बाद पाकिस्तान ने दो विकेट गंवाकर 156 रन जोड़े। 20वां ओवर फेंकने आए एजाज खान की गेंदों पर खुशदिल ने चार छक्के सहित 29 रन बटोर लिए, जिससे पाकिस्तान का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 193 रन पर पहुंच गया.
रिजवान चार चौके और एक छक्के की मदद से 57 गेंदों में 78 रन और खुशदिल पांच छक्के की मदद से 15 गेंदों में 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने 23 गेंदों में 64 रनों की जबरदस्त अटूट साझेदारी की.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2022 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

