पाकिस्तानी बल्लेबाज नासिर जमशेद पर 10 साल का लगा बैन, कारण जानकर हैरान रह जाएंगे

पिछले दो वर्षो में यह दूसरी बार जमशेद को दोषी ठहराया गया है. इससे पहले, पिछले साल दिसम्बर में जमशेद को 2017 पीएसएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सही से सहयोग न देने के लिए एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था

Photo Credit: Getty

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज नासिर जमशेद पर 10 साल का प्रतिबंध लगाया है. वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, जमशेद पर यह प्रतिबंध पीसीबी के भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के बार-बार किए उल्लंघन के लिए लगाया गया है.

तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में कहा कि किसी भी क्रिकेट प्रारूप से प्रतिबंध के अलावा जमशेद भ्रष्टाचार विरोधी नियमों के पांच से सात बार किए गए उल्लंघन के कारण आजीवन पाकिस्तान क्रिकेट में किसी भी प्रकार के प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाने के लिए अयोग्य घोषित होने चाहिए.

पिछले दो वर्षो में यह दूसरी बार जमशेद को दोषी ठहराया गया है. इससे पहले, पिछले साल दिसम्बर में जमशेद को 2017 पीएसएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में सही से सहयोग न देने के लिए एक साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था. इस साल की शुरुआत में जमशेद पर लगा यह प्रतिबंध समाप्त हुआ था, लेकिन अब उन पर एक बार फिर प्रतिबंध लगा है, जो लंबे समय के लिए है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड