NZ vs WI 1st ODI: हमें पता था कि बल्लेबाजी मुश्किल होगी, खुशकिस्मती से चीजें काफी अच्छी रहीं; टेंबा बावुमा

साउथ अफ्रीका ने ईडन गार्डन्स में खेले गए 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में भारत के खिलाफ 30 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीकी कप्तान बावुमा के मुताबिक मैच बेहद रोमांचक था और खुशकिस्मती से चीजें अच्छी रहीं.

टेम्बा बावुमा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

कोलकाता, 16 नवंबर : साउथ अफ्रीका ने ईडन गार्डन्स में खेले गए 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में भारत के खिलाफ 30 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीकी कप्तान बावुमा के मुताबिक मैच बेहद रोमांचक था और खुशकिस्मती से चीजें अच्छी रहीं. जीत के बाद साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा ने कहा, "यह मैच बहुत रोमांचक था. आप इस तरह के मुकाबलों का हिस्सा बनना चाहते हैं और निश्चित रूप से परिणाम को सही पक्ष में चाहते हैं." उन्होंने कहा, "हमने जितना हो सके अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश की. हमें पता था कि बल्लेबाजी मुश्किल होगी. यह हमारे लिए मुश्किल थी, लेकिन हमें जो भी मौका मिला उसका फायदा उठाना था. मुझे लगता है कि हमने वो खूबसूरती से किया."

मेहमान टीम के कप्तान ने कहा, "खुशकिस्मती से चीजें काफी अच्छी रहीं. हमारे गेंदबाजों ने हमें मैच में वापस ला दिया, लेकिन बॉश (कॉर्बिन बॉश)और मार्को (जेनसन) के साथ भी, दिन के अंत में हुई साझेदारी ने हमें थोड़ा प्रोत्साहन दिया कि हम रविवार सुबह थोड़ा बेहतर खेल सकें. यह उतना शानदार नहीं था, लेकिन हम साझेदारी करने में सफल रहे. हमने जितना हो सके मैच में बने रहने की कोशिश की. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम पहली पारी में महज 159 रन पर सिमट गई थी. इस पारी में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए. इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रन की मामूली बढ़त हासिल की. यह भी पढ़ें : New Zealand vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को 7 रनों से रौंदा, काइल जैमिसन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें NZ बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 153 रन बनाए. इस दौरान कप्तान बावुमा ने सर्वाधिक 55 रन जुटाए. इसी के साथ टीम इंडिया को जीत के लिए महज 124 रन का टारगेट मिला. आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने चौथी गेंद पर ही यशस्वी जायसवाल (0) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया. इस बीच वाशिंगटन सुंदर ने 31, जबकि अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए, लेकिन भारत को जीत नहीं दिला सके.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड