Ind vs Aus: टेस्ट क्रिकेटर मैट रेनशॉ ने कहा, भारत दौरे के बारे में नहीं सोच रहा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दमदार प्रदर्शन पर ध्यान

ऑस्ट्रेलिया टीम में करीब पांच साल बाद वापसी से खुश टेस्ट क्रिकेटर मैट रेनशॉ ने कहा कि बुधवार से सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अगर उन्हें चुना जाता है तो वह दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे.

ऑस्टेलिया (Photo: Twitter)

सिडनी, दो जनवरी ऑस्ट्रेलिया टीम में करीब पांच साल बाद वापसी से खुश टेस्ट क्रिकेटर मैट रेनशॉ ने कहा कि बुधवार से सिडनी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए अगर उन्हें चुना जाता है तो वह दमदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे. इस बायें हाथ के 26 साल के बल्लेबाज ने 2018 में रेगमाल (सैंडपेपर) प्रकरण से सुर्खियों में आये केपटाउन (दक्षिण अफ्रीका) टेस्ट के बाद राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है. उन्होंने अब तक 11 टेस्ट खेले है जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 184 रहा हैं. यह भी पढ़ें: डेवोन कॉनवे ने जड़ा चौथा टेस्ट सेंचुरी, मजबूत स्थिति में पंहुचा न्यूजीलैंड

ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन और तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के चोटिल होने के कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला के आखिरी मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है.

रेनशॉ ने ‘एसईएन’ से सोमवार को कहा, ‘‘ मैं सिर्फ सिडनी टेस्ट के बारे में सोच रहा हूं. कुछ विदेशी दौरे से पहले घरेलू टेस्ट मैच के लिए टीम में जगह बनाना अच्छा है.’’

रेनशॉ ने कहा कि वह फिलहाल फरवरी की शुरुआत में भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उनका ध्यान यह अगले मुकाबले पर है.

रेनशॉ ने कहा, ‘‘ मैंने बहुत कुछ सीखा है. मैं जानता हूं कि क्रिकेट में आप ज्यादा दूर की योजना नहीं बना सकते है। इसलिए जब मैं टीम का हिस्सा बनता हूं तो मेरी कोशिश अपने खेल से प्रभाव डालने और जितना हो सके उतना टीम की मदद करने की होगी. ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Test Cricket Schedule: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तक, अगले 4 महीनों में टेस्ट क्रिकेट का होगा महाकुंभ, जानिए पूरा शेड्यूल

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड