New Zealand vs Australia: मिचेल मार्श ने खेली कप्तानी पारी, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 1-0 से लीड

ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले गए पहले टी20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए

ट्रैविस हेड, मिशेल मार्श(Credit: X/@cricketbuzzing)

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर : ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले गए पहले टी20 मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ मेहमान टीम ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बना ली है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 181 रन बनाए

कीवी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने महज 6 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से टॉम रॉबिन्सन ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी करते हुए मुकाबले में टीम की वापसी कराई डेरिल मिचेल 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद रॉबिन्सन ने बेवोन जैकब्स के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 रन जुटाए. टॉम रॉबिन्सन ने 66 गेंदों में 5 छक्कों और 6 चौकों के साथ नाबाद 106 रन बनाए, जबकि बेवोन जैकब्स ने 21 गेंदों में 20 रन की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बेन ड्वारशुइस ने सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि जोश हेजलवुड और मैथ्यू शॉर्ट को 1-1 सफलता हाथ लगी. यह भी पढ़ें : New Zealand vs Australia, 1st T20I Match 2025 Scorecard: पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से धोया, मिशेल मार्श ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें AUS बनाम NZ का स्कोरकार्ड

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली. टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. ट्रेविस हेड ने कप्तान मिचेल मार्श के साथ 5.3 ओवरों में 67 रन की साझेदारी की. ट्रेविस हेड 18 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद कप्तान ने मैथ्यू शॉर्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया. मैथ्यू शॉर्ट 18 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए. उनकी इस पारी में 2 छक्के और इतने ही चौके शामिल रहे, जबकि मिचेल मार्श ने 43 गेंदों में 5 छक्कों और 9 चौकों के साथ 85 रन टीम के खाते में जोड़े. इन बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद टिम डेविड ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 12 गेंदों में 21 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Pitch Report: लाहौर में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या पाकिस्तान के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

\