Pak vs NZ: पाकिस्तान दौरे पर न्यूजीलैंड की टीम कराची में खेलेगी सभी मैच

पंजाब प्रांत में कोहरे के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच की मेजबानी मुल्तान की जगह कराची में करेगा जिससे इस दौरे के सभी मुकाबले एक ही शहर में होंगे.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

कराची, 24 दिसंबर पंजाब प्रांत में कोहरे के कारण पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच की मेजबानी मुल्तान की जगह कराची में करेगा जिससे इस दौरे के सभी मुकाबले एक ही शहर में होंगे. पीसीबी ने न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड से चर्चा के बाद यह फैसला किया.

पीसीबी ने कहा कि कोहरे के मौसम की स्थिति ने मुल्तान से उड़ान संचालन को पहले ही बाधित कर दिया है और इसके परिणामस्वरूप खेल के घंटे का नुकसान भी हो सकता है. पीसीबी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद ने कराची में तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की मेजबानी भी करेगा. पाकिस्तान 26 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ लड़खड़ाया भारत का शीर्ष क्रम, जीत के लिए चाहिए 100 रन

इसके अलावा, दोनों बोर्डों के बीच इस बात पर भी सहमति बनी है कि दूसरे टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैचों को अपने निर्धारित तिथि से एक दिन पहले खेला जायेगा. श्रृंखला का दूसरा टेस्ट दो जनवरी से शुरू होगा, जिसमें आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग के तहत आने वाले तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के मैच नौ, 11 और 13 जनवरी को खेले जायेगे. पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला को 0-3 से गंवाया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NZ vs PAK 3rd ODI 2025 Highlights: तीसरे वनडे में न्यूज़ीलैंड के गेंदबाजों ने मचाया तांडव, पाकिस्तान को 43 रनों से हराया, यहां देखें मैच का हाइलाइट्स वीडियो

NZ vs PAK 3rd ODI 2025 Scorecard: तीसरे वनडे में न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को 43 रनों से हराकर 3-0 से किया सूपड़ा साफ, बेन सियर्स ने खोला पंजा, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

NZ vs PAK 3rd ODI 2025 Scorecard: न्यूज़ीलैंड ने पाकिस्तान को दिया 265 रनों का लक्ष्य, माइकल ब्रेसवेल ने खेली अर्धशतकीय पारी, अकीफ जावेद ने झटके 4 विकेट, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

NZ vs PAK 3rd ODI 2025 Live Toss & Scorecard: बारिश से प्रभावित मैच में पाकिस्तान ने जीता टॉस, न्यूज़ीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\