Netherlands Beat Oman, 3rd T20I Scorecard: तीसरे टी20 में नीदरलैंड ने ओमान को 29 रनों से रौंदा, काइल क्लेन ने चटकाए 4 विकेट, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें OMN बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

ओमान की टीम को शकील अहमद ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. ओमान की ओर से शकील अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. शकील अहमद के अलावा मुज़ाहिर रज़ा, आमिर कलीम, सुफियान महमूद, जय ओडेद्रा और मोहम्मद नदीम को एक-एक विकेट मिले. ओमान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 148 रन बनाने थे.

नीदरलैंड (Photo Credits: Twitter)

Oman National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team, 3rd T20I Scorecard: ओमन राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 3 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी 16 नवंबर को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अल अमरात (Al Amerat) के अल अमरात क्रिकेट ग्राउंड, मिनिस्ट्री टर्फ 1 (Al Amerat Cricket Ground, Ministry Turf 1) में खेला गया. इस निर्णायक मुकाबले में नीदरलैंड (Netherlands) ने ओमान (Oman) को 29 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही नीदरलैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं. इस सीरीज में नीदरलैंड की अगुवाई स्कॉट एडवर्ड्स (Scott Edwards) कर रहे थे. जबकि, ओमान की कमान जतिंदर सिंह (Jatinder Singh) के हाथों में थीं. Oman vs Netherlands, 3rd T20I 1st Inning Scorecard: तीसरे टी20 में नीदरलैंड ने ओमान को दिया 148 रनों का टारगेट, मैक्स ओ'डॉड ने खेली 66 रनों की धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

यहां देखें OMN बनाम NED मैच का स्कोरकार्ड

इस बीच तीसरे और निर्णायक मुकाबले में ओमान के कप्तान जतिंदर सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड के टीम की शुरूआत निराशाजनक रहीं और महज तीन रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. नीदरलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 147 रन बनाए. नीदरलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ'डॉड ने सबसे ज्यादा 66 रनों की धमाकेदार पारी खेली. इस आतिशी पारी के दौरान मैक्स ओ'डॉड ने 55 गेंदों का सामना करते हुए सात चौका और एक छक्का जड़ा. मैक्स ओ'डॉड के अलावा तेजा निदामानुरु ने 36 रन बनाए.

ओमान की टीम को शकील अहमद ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. ओमान की ओर से शकील अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. शकील अहमद के अलावा मुज़ाहिर रज़ा, आमिर कलीम, सुफियान महमूद, जय ओडेद्रा और मोहम्मद नदीम को एक-एक विकेट मिले. ओमान की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 148 रन बनाने थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान के टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 24 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. ओमान की टीम ओवर में नौ विकेट खोकर महज 118 रन ही बना सकीं. ओमान की तरफ से शकील अहमद ने सबसे ज्यादा 45 रनों की शानदार पारी खेली.

इस बेहतरीन पारी के दौरान शकील अहमद ने 33 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. शकील अहमद के अलावा सुफयान महमूद ने नाबाद 24 रन बनाए. नीदरलैंड की टीम को काइल क्लेन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नीदरलैंड की ओर से काइल क्लेन ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. काइल क्लेन के अलावा पॉल वैन मीकेरेन ने दो विकेट चटकाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Score Update: पल्लेकेले में श्रीलंका बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs England, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\