मोहम्मद शमी की पत्नी ने हार्दिक पांड्या को लेकर किया पोस्ट, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट से भारतीय तेज गेंदबाज पर परोक्ष हमला बोलकर सुर्खियों में आ गई हैं। एशिया कप में टीम इंडिया की जीत के बाद हसीन जहां ने हार्दिक पांड्या की एक फोटो शेयर की। उन्होंने अपने पति शमी पर तंज कसते हुए कैप्शन लिखा, "औरतबाजों से नहीं बचती देश की गरिमा।" ऐसा लगता है कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी का नाम लिए बगैर इस तरह से उन पर निशाना साधा है. यह भी पढ़ें: एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले के लिए भारत बनाम पाकिस्तान के बीच मैच कब और कहा खेला जायेगा, जानें तारीख और सम

भारत को छक्के से जीत दिलाने वाले हार्दिक का पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से जीत दिलाने में बड़ा हाथ था। उन्हें उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच भी चुना गया था. पाकिस्तान पर जीत के बाद, हसीन जहां ने हार्दिक पांड्या की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके साथ कैप्शन लिखा, "एक यादगार जीत बधाई। देश को जीतने में मदद करने के लिए हमारे टाइगर्स को धन्यवाद। यह होना ही था. देश का रुतबा, देश का गरिमा ईमानदारों, देशभक्तों से ही बचती है। न कि अपराधी औरतबाजों से बचाई जाती है."

इस पोस्ट से प्रशंसकों में व्यापक आक्रोश फैल गया और कई लोगों ने शमी पर बिना नाम लिए हमले के लिए हसीन जहां की आलोचना की. शमी एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। टीम इंडिया ने अपने पहले दो मैच जीतकर सुपर फोर में जगह बनाई है.

अब भारत को सुपर फोर में तीन मैच खेलने हैं, जिसमें से एक मैच आज पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जबकि बाकी दो मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने हैं

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड