MI vs UPW, WPL 2026 8th Match Prediction: नवी मुंबई में आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का सातवां मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच कुल सात मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस महिला ने पांच मैच जीते हैं, जबकि दो मैच यूपी वारियर्स महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है.

मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women, Womens Premier League 2026 7th Match Winner Prediction: टाटा महिला प्रीमियर लीग 2026 का आठवां मुकाबला आज यानी 15 जनवरी को मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नवी मुंबई (Navi Mumbai) के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी (Dr DY Patil Sports Academy) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का यह चौथा मुकाबला हैं. दोनों ही टीमें एक-दूसरे को पछाड़ने के इरादे के साथ मैदान में उतरेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में यूपी वारियर्स महिला की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MI vs UPW, WPL 2026 8th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या यूपी वारियर्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

यह मुकाबला यूपी वॉरियर्स के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. मौजूदा सीजन में अब तक मुंबई इंडियंस कमाल का प्रदर्शन कर रही है और 3 में से 2 मुकाबले जीत चुकी है, लेकिन यूपी वॉरियर्स को 3 मैच के बाद भी जीत की तलाश है. मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में गुजरात जॉइंट्स को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है और वह पॉइंट्स टेबल में भी दूसरे पायदान पर है. दूसरी तरफ यूपी वॉरियर्स लगातार 3 मैच हार चुकी है और वह पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर है.

अगर यूपी वॉरियर्ज इस मैच में जीत हासिल करती है तो वह डी वाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ अपनी पहली जीत भी दर्ज करेगी, क्योंकि इस मैदान पर दोनों के बीच खेला गया एकमात्र मुकाबला दिल्ली ने जीता था. लगातार तीन हार के बाद अंक तालिका में पिछड़ चुकी इन टीमों को वापसी के लिए जीत बेहद जरूरी है. ऐसे में यह मुकाबला यूपी के लिए करो या मरो जैसा साबित हो सकता है. मेग लैनिंग की अगुवाई में वॉरियर्ज अपने अभियान की धीमी शुरुआत के बाद तालिका में चढ़ने के लिए बेताब हैं. 2026 के ऑक्शन में सबसे महंगी खिलाड़ी (₹3.20 करोड़) के रूप में, दीप्ति शर्मा पर प्रदर्शन का दबाव है. डीआंद्रा डॉटिन के साथ उनकी हालिया 93 रन की नाबाद साझेदारी ने उनकी बल्लेबाजी की परिपक्वता को दर्शाया, लेकिन उनका ऑफ-स्पिन मुंबई इंडियंस के मिडिल आर्डर को निष्प्रभावित करने में महत्वपूर्ण होगा.

दोनों टीमों के हेड टू हेड (MI-W vs UPW-W Head To Head Record)

महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वारियर्स महिला के बीच कुल सात मैच खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. मुंबई इंडियंस महिला ने पांच मैच जीते हैं, जबकि दो मैच यूपी वारियर्स महिला ने अपने नाम किए हैं. इस दौरान दोनों ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि आठवें मैच में कौन सी टीम बाजी मारती है. इस सीजन में 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें कुल 22 मुकाबले खेले जाएंगे.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (MI-W vs UPW-W Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस महिला का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. यूपी वारियर्स महिला के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर मुंबई इंडियंस महिला की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. मुंबई इंडियंस महिला के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

मुंबई इंडियंस महिला की जीत की संभावना: 55%

यूपी वारियर्स महिला की जीत की संभावना: 45%.

इस बार भी डब्ल्यूपीएल में दो तरह के मैच होंगे. दोपहर के मुकाबले तीन बजे शुरू होंगे, जबकि शाम के मैच 7 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल मुकाबले के लिए वडोदरा को वेन्यू चुना गया है. वहीं डब्ल्यूपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाना है. इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वीकेंड के बजाय वीक डे पर खेला जाएगा. पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 मैच खेले जाएंगे, जो फैंस को लगातार रोमांच और कड़ी प्रतिस्पर्धा का अनुभव देंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI-W vs UPW-W 8th Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस महिला: हेली मैथ्यूज, गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ.

यूपी वारियर्स महिला: किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, डींड्रा डोटिन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, आशा शोभना, क्रांति गौड़.

नोट: मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम बनाम यूपी वारियर्स महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Scorecard: वडोदरा में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, नट साइवर-ब्रंट ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Score Update: वडोदरा में मुंबई मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं टूर्नामेंट का 16वां टी20 मुकाबला; यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला की कप्तान स्मृति मंधाना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB W vs MI W, WPL 2026 16th Match Pitch Report And Weather Update: वडोदरा में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज मचाएंगे तांडव या आरसीबी के गेंदबाज बिखेरेंगे जलवा? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\