Ind vs Aus, 1st Test 2020: पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के अनुसार ये 2 खिलाड़ी सीरीज में होंगे अहम

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि वह भारत और आस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में मयंक अग्रवाल के प्रदर्शन पर ध्यान देंगे. उन्होंने कहा कि पदार्पण के बाद से मयंक ने काफी सुधार दिखाया है और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

सुनील गावस्कर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 15 दिसंबर: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने कहा है कि वह भारत और आस्ट्रेलिया (Australia) के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में मयंक अग्रवाल के प्रदर्शन पर ध्यान देंगे. उन्होंने कहा कि पदार्पण के बाद से मयंक ने काफी सुधार दिखाया है और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है. गावस्कर ने कहा, " मेरे लिए मयंक अग्रवाल को देखना अहम होगा क्योंकि दो साल पहले उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की थी.

उन्होंने एक रास्ता दिखाया है. तब से भारत को अच्छी शुरूआत तो नहीं मिली है लेकिन मयंक अग्रवाल (Mayank Agrawal) ने काफी बेहतरीन बैटिंग की है. उन्होंने ये दिखाया है कि नाथन लॉयन (Nathan Lyon) को कैसे टैकल किया जाए. कदमों का इस्तेमाल करते हुए उन्होंने लॉयन के खिलाफ सीधा शॉट खेला. उनके अंदर युवा ताजगी थी और तब से लेकर अब तक वो बेहतर ही हुए हैं."

यह भी पढ़े: कोहली एकदिवसीय में इस दशक के सबसे प्रभावशाली भारतीय खिलाड़ी : गावस्कर.

गावस्कर ने साथ ही कहा कि वह मार्नस लाबुशैन को आस्ट्रेलिया के लिए नंबर-तीन पर बल्लेबाजी करते हुए योगदन दे रहे हैं. उन्होंने कहा, " आस्ट्रेलिया की तरफ से मैं मार्नस लैबुशेन को देखना चाहुंगा. जब सचिन तेंदुलकर कहते हैं कि लैबुशेन उन्हें खुद की याद दिलाते हैं तो ये ना केवल भारत बल्कि विश्व के गेंदबाजों के लिए अच्छी खबर नहीं है. मैं उनको देखने के लिए उत्साहित हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी