Live Cricket Streaming and Score India vs Bangladesh 3rd T20I Match: भारत बनाम बांग्लादेश 2019 के तीसरे T20 मैच को आप Star Sports पर देख सकते हैं लाइव

भारत बनाम बांग्लादेश के बीच जारी तीन मैचों की T20 श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि दोनों ही टीमें अबतक इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं. मेहमान टीम बांग्लादेश ने पहले T20 मुकाबले में जहां दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत को सात विकेट से हराया था.

भारत बनाम बांग्लादेश (Photo Credits: IANS)

India vs Bangladesh 3rd T20I Match 2019: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच जारी तीन मैचों की T20 श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज नागपुर (Nagpur) के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Vidarbha Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा. बता दें कि दोनों ही टीमें अबतक इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं. मेहमान टीम बांग्लादेश ने पहले T20 मुकाबले में जहां दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारत को सात विकेट से हराया था, वहीं रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने दूसरे T20 मैच में पलटवार करते हुए राजकोट (Rajkot) के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Saurashtra Cricket Association Stadium) में मेहमान टीम को 4.2 ओवर शेष रहते आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी. आप India vs Bangladesh के मैच को ऑनलाइन Star Sports पर देख सकते हैं.

बता दें कि पिछले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने T20 फॉर्मेट के 100वें मैच में महज 43 गेदों का सामना करते हुए छह चौके और छह छक्के की मदद से 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. रोहित शर्मा की इस पारी के बदौलत भारत बांग्लादेश को 15.4 ओवर में ही आठ विकेट से मात देने में कामयाब रहा. यह भी पढ़ें- IND vs BAN 2nd T20I 2019: रोहित शर्मा गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे, साथ ही तोड़ दिए ये कई सारे प्रमुख रिकॉर्ड्स

बात करें गेंदबाजी की तो रोहित चाहेंगे कि उनके तेज गेंदबाज इस मैच में अपने प्रदर्शन को सुधारें. टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज खलील अहमद की जगह आज के मैच में शार्दूल ठाकुर को मौका दे सकती है. अहमद ने पहले मैच में 37 और दूसरे मैच में 44 रन खर्च किए थे. इसके अलावा मेजबान टीम भारत इस मैच में अपनी फील्डिंग में भी सुधार करना चाहेगी. (मैच का लाइव स्कोर देखने के लिए यहां क्लिक करें).

वहीं बात करें मेहमान टीम बांग्लादेश के बारे में तो टीम ने महमुदुल्लाह की कप्तानी में अबतक शानदार प्रदर्शन दिखाया है. ऐसे में बांग्लादेश की टीम चाहेगी की वह आज के मुकाबले में जीत हासिल कर भारत के खिलाफ अपना पहला T20 सीरीज अपने नाम करे. बता दें कि विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में अब तक 11 T20 मैच खेले गए हैं और पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आठ बार इसमें जीत हासिल की है. यह भी पढ़ें- IND vs BAN 2nd T20I 2019: भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया, रोहित शर्मा अपने पाचवें T20 शतक से चूके

संभावित टीमें इस प्रकार हैं-

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर.

बांग्लादेश: महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नईम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम (विकेटकीपर), अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शैफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, तइजुल इस्लाम.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\