List Of IPL Winning Captains: शेन वॉर्न से लेकर रजत पाटीदार तक इन खिलाड़ियों ने दिलाई टीमों को ट्रॉफी, यहां देखें आईपीएल के इतिहास में विजेता कप्तानों की पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने 2008 से अब तक कई सफल कप्तानों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी टीमों को खिताब जिताकर इतिहास रचा है. हाल ही में 2025 में रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार चैंपियन बनाकर इस खास सूची में अपना नाम दर्ज कराया. इससे यह साफ होता है कि अब आईपीएल में नए कप्तानों का दौर भी तेजी से उभर रहा है.

List of IPL Winning Captains: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: Virat Kohli IPL 2026 Milestone: आईपीएल के आगामी सीजन विराट कोहली रचेंगे इतिहास? ऐसा करने वाले बन सकते हैं पहले बल्लेबाज

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने 2008 से अब तक कई सफल कप्तानों को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी टीमों को खिताब जिताकर इतिहास रचा है. हाल ही में 2025 में रजत पाटीदार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहली बार चैंपियन बनाकर इस खास सूची में अपना नाम दर्ज कराया. इससे यह साफ होता है कि अब आईपीएल में नए कप्तानों का दौर भी तेजी से उभर रहा है.

अनुभवी कप्तानों का दबदबा

आईपीएल के इतिहास में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान रहे हैं. दोनों ने अपनी-अपनी टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को 5-5 बार खिताब जिताया है. वहीं गौतम गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2012 और 2014 में चैंपियन बनाकर अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया.

नए कप्तानों का उदय

पिछले कुछ सीजन में नए और युवा कप्तानों ने भी अपनी छाप छोड़ी है. 2024 में श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब जिताया, जबकि 2022 में हार्दिक पांड्या ने गुजरात टाइटंस को डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बना दिया. 2025 में रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहली बार ट्रॉफी जीती.

आईपीएल विजेता कप्तानों की सूची (सालवार आंकड़े)

वर्ष विजेता टीम कप्तान
2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार
2024 कोलकाता नाइट राइडर्स श्रेयस अय्यर
2023 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
2022 गुजरात टाइटंस हार्दिक पांड्या
2021 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
2020 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2019 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2018 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
2017 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2016 सनराइजर्स हैदराबाद डेविड वॉर्नर
2015 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2014 कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गंभीर
2013 मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा
2012 कोलकाता नाइट राइडर्स गौतम गंभीर
2011 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
2010 चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी
2009 डेक्कन चार्जर्स एडम गिलक्रिस्ट
2008 राजस्थान रॉयल्स शेन वॉर्न

आईपीएल 2026 में भी कप्तानी का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा, जहां अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ नए और अंतरिम कप्तान भी अपनी टीमों का नेतृत्व करते नजर आएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, कार्तिक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड